---Advertisement---

Agra LPG Crisis: शादी सीजन में गैस की किल्लत, 500 से ज्यादा हलवाई और कैटरर्स परेशान

Published On: March 13, 2026
Follow Us
Agra LPG Crisis: आगरा में कॉमर्शियल गैस संकट
---Advertisement---

Agra LPG Crisis: आगरा में इन दिनों कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी ने शादी समारोहों की तैयारियों पर बड़ा असर डाल दिया है। शादी के सीजन के बीच गैस की न मिलने से हलवाई, कैटरर्स और होटल संचालक गंभीर संकट का सामना कर रहे है। शहर में 500 से अधिक हलवाई और कैटरर्स गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान है, जिसके कारण कई कार्यक्रमों की तैयारियां प्रभावित हो रही है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण शादी समारोहों में भोजन तैयार करने में दिक्कतें आ रही है। शहर में शुक्रवार और शनिवार को बड़ी संख्या में शादियां आयोजित हो रही है। ऐसे में हलवाई और कैटरर्स के सामने सबसे बड़ी समस्या खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर की व्यवस्था करना बन गया है।

शादी समारोहों पर मंडराया संकट

शादी के इस सीजन में शहर के कई मैरिज होम और बैंक्वेट हॉल में हर दिन बड़ी संख्या में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। लेकिन गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई जगहों पर व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। हलवाई और कैटरर्स का कहना है कि अगर जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो कई आयोजनों में भोजन व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। शहर में इस समय एक ही दिन में दर्जनों शादियां हो रही हैं। ऐसे में भोजन तैयार करने के लिए बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर की जरूरत होती है। लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण शादी में ऐसे तैसे इंतजाम करने पड़ रहे हैं।

500 से अधिक हलवाई और कैटरर्स प्रभावित

शहर के हलवाई और कैटरर्स का कहना है कि गैस सिलेंडर न मिलने के कारण उनका काम प्रभावित हो रहा है। कई जगहों पर पहले से बुक किए गए ऑर्डर पूरे करने में परेशानी आ रही है। शादी समारोहों में बड़ी संख्या में लोगों के लिए भोजन तैयार करना होता है और इसके लिए लगातार गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि गैस की आपूर्ति बाधित होने से उन्हें दूसरे जिलों से सिलेंडर मंगाने की कोशिश करनी पड़ रही है। इससे लागत भी बढ़ रही है और समय पर काम पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है।

नए कनेक्शन भी नहीं मिल रहे (Agra LPG Crisis)

व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियों से नए व्यावसायिक कनेक्शन भी फिलहाल नहीं मिल पा रहे हैं। इससे समस्या और बढ़ गई है। कई हलवाई और कैटरर्स ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, लेकिन उन्हें अभी तक सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। व्यवसायियों का कहना है कि शादी के सीजन में गैस की मांग अचानक बढ़ जाती है, लेकिन आपूर्ति उसी अनुपात में नहीं बढ़ पा रही है। यही वजह है कि शहर में गैस संकट की स्थिति बन गई है।

होटल और मैरिज होम भी प्रभावित

गैस की कमी का असर होटल और मैरिज होम पर भी देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर बड़े आयोजनों की बुकिंग होने के बावजूद भोजन व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है। होटल संचालकों का कहना है कि गैस की उपलब्धता कम होने के कारण उन्हें सीमित स्तर पर काम करना पड़ रहा है। कुछ होटल संचालकों का कहना है कि अगर स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो बड़े आयोजनों की बुकिंग पर भी असर पड़ सकता है। इससे होटल और कैटरिंग कारोबार को आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

Agra News: आगरा के पिनाहट में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीक, 10 किमी क्षेत्र सील, मजदूरों की तबियत बिगड़ी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment