---Advertisement---

Agra Crime: पासवर्ड बना मौत की वजह: आगरा में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

Published On: March 14, 2026
Follow Us
Agra Crime: आगरा में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की
---Advertisement---

Agra Crime: आगरा में शुक्रवार की रात एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया और छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा ही कि झगड़े की शुरुआत मोबाइल के पासवर्ड को लेकर हुई थी, लेकिन पीछे से लंबे समय से चल रहा संपत्ति विवाद और पैसों को लेकर तनाव भी सामने आ रहा है।

घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के टीला माईथान इलाके की है, जहां एक ही घर में रहने वाले दो भाइयों के बीच कहासुनी अचानक हिंसक हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी धक्का देकर गिरा दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

मां ने बताया शुक्रवार रात करीब 12 बजे तक घर का माहौल सामान्य था। मां, बड़ा बेटा गौरव (30) और छोटा बेटा आकाश (26) — तीनों ने साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। कुछ देर बाद आकाश नीचे आया और उसने बड़े भाई से मोबाइल मांगा। उसने कहा कि उसे किसी परिचित को फोन करना है। गौरव ने मोबाइल दे दिया, लेकिन जब आकाश ने पासवर्ड पूछा तो उसने बताने से इनकार कर दिया। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई। पासवर्ड न बताने पर आकाश अचानक गुस्से में आ गया और दोनों भाइयों के बीच कहासुनी बढ़ गई।

मामला इतना बढ़ गया कि आकाश ने अपने भाई पर हमला कर दिया। पहले धक्का-मुक्की हुई, फिर उसने गौरव को जमीन पर गिरा दिया और लात घुसों से मारने लगा। आरोप है कि उसने लाठी-डंडों से भी हमला किया और पास में रखी एलईडी टीवी उठाकर उसके सिर पर दे मारी। हमले में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। शोर सुनकर मां पूनम दौड़कर आईं, लेकिन आरोपी ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया।

पूनम ने बताया कि वह बड़े बेटे की शादी की तैयारी में लगी हुई थीं और लड़की भी देखी जा रही थी। लेकिन छोटे बेटे ने एक ही रात में सब खत्म कर दिया। उन्होंने बताया कि जब गौरव तड़प रहा था, तब आरोपी बेटे ने कहा कि “सांस चल रही है, अस्पताल ले जाओ।” इसके बाद वह मौके से भागने लगा। मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया, और पुलिस के हवाले कर दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल गौरव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, सिर पर गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने से मौत का कारण बना। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक जांच शुरू की गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और संपत्ति को लेकर तनाव की बात सामने आई है। मोबाइल पासवर्ड सिर्फ तत्काल कारण हो सकता है, जबकि असली वजह लंबे समय से चल रहा झगड़ा बताया जा रहा है।

परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था। करीब पांच महीने पहले पिता की मृत्यु हो चुकी थी। उसके बाद घर की जिम्मेदारी बड़े बेटे गौरव पर आ गई थी, जो ड्राइविंग कर परिवार का खर्च चला रहा था। मां का कहना है कि बड़े बेटे ने हमेशा घर संभाला, लेकिन छोटे बेटे का व्यवहार धीरे-धीरे आक्रामक होता गया।

Gas Cylinder Crisis: आगरा में ऑनलाइन सिस्टम फेल, लोगों को नहीं मिल रहा DAC नंबर, इस नंबर पर करें कॉल

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment