Agra Weather News: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे आगरा वासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस बदलाव के साथ तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
सुबह से बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश
बुधवार सुबह से ही शहर का मौसम बदला-बदला नजर आया। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और धूप का असर काफी कम दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज हवाओ के साथ हल्की सी बारिश देखने को मिलेगी। यदि बादलों की सक्रियता बड़ी तो कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश भी देखने को मिल सकती है।
तापमान में आई 4.8 डिग्री की गिरावट ( Agra Weather News )
लगातार कई दिनों से 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान की कमी दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोमवार को यह 42.9 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह एक दिन में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वही न्यूनतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

पिछले दिनों के तापमान की स्थिति
| डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 30 जून | 38.1°C | 30.3°C |
| 29 जून | 42.9°C | 30.4°C |
| 28 जून | 42.6°C | 26.7°C |
| 27 जून | 43.2°C | 30.0°C |
| 26 जून | 43.0°C | 28.9°C |
| 25 जून | 41.9°C | 26.9°C |
| 24 जून | 39.2°C | 27.1°C |
| 23 जून | 41.5°C | 28.2°C |
| 22 जून | 40.6°C | 27.2°C |
जुलाई के पहले सप्ताह में सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। आगरा में भी जुलाई के पहले सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है। शुरुआत में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि इसके बाद कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 10 जुलाई तक एक से अधिक बार बारिश होने के संकेत है।
6 जुलाई तक आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक तेज हवाओ, गरज चमक ओर बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज हवाओ के दौरान पेड़ो और बिजली के खम्भों से दूरी बनाए रखने की अपील भी की गई है। किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।
आने वाले दिनों का संभावित तापमान
| डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 1 जुलाई | 38°C | 27°C |
| 2 जुलाई | 38°C | 26°C |
| 3 जुलाई | 37°C | 25°C |
| 4 जुलाई | 36°C | 26°C |
| 5 जुलाई | 38°C | 26°C |
Agra Weather: आगरा में 43°C पहुंचा तापमान, अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट; 46°C तक जा सकता है पारा










