Agra News: आगरा शहर के छत्ता थान क्षेत्र स्थित गुदडी मसूर खां चौराहे पर सोमवार देर शाम दो पक्षों के बीच अचानक विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
आसपास के लोगों के अनुसार, विवाद पहले कहासुनी से शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते गाली गलौच फिर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए बवाल से आसपास मौजूद दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और राहगीरों ने सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर जान बचाई। घटना के कारण कुछ समय तक इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हंगामा दिखाई दे रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी (Agra News)
सूचना मिलते ही छत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने नामजद लोगों पर गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। सभी सबूत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई कि जाएगी।
Agra Weather News: 6 जुलाई तक बारिश और टेक हवाओं का अलर्ट, तापमान में 4.8°C की गिरावट








