Agra News: Geater Agra vs Atal puram: ADA की कौन सी टाउनशिप है बेहतर निवेश विकल्प

Published On: July 2, 2026
Follow Us
Agra News: ग्रेटर आगरा टाउनशिप

Agra News: आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की दो बड़ी आवासीय परियोजनाएं अटलपुरम और ग्रेटर आगरा इस दिनों शहर के रियल एस्टेट बाजार में सबसे अधिक चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों योजनाओं में प्लॉटों की बिक्री और बुकिंग को लेकर लोगों की दिलचस्ती लगातार बढ़ रही है। हालांकि दोनों टाउनशिप अपने-अपने स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से लैस है, लेकिन निवेशकों और आम खरीदारों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि आखिर किस योजना में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

ADA ने करीब 26 साल बाद अटलपुरम टाउनशिप लॉन्च की थी। ग्वालियर रोड पर स्थित ककुआ- भंडाई क्षेत्र में विकसित हो रही इस परियोजना का क्षेत्रफल करीब 138 हेक्टेयर (341एकड़) है। इसे तीन चरणों में विकसित किया जा रहा है, जिसमें कुल 11 सेक्टर और लगभग 1430 भूखंड शामिल हैं। इस परियोजना पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है ताकि लोगों को आधुनिक और सुव्यवस्थित आवासीय सुविधाएं मिल सकें। यह प्लॉट की कीमत 20,500 रूपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है।

दूसरी और, ग्रेटर आगरा परियोजना इनर रिंग रोड के पास रहनकलां- रायपुर क्षेत्र में विकसित की जा रही है। लगभग 449 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैली यह योजना ADA की सबसे बड़ी आवासीय परियोजनाओं में शामिल है। इस टाउनशिप का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया था। परियोजना के अंतर्गत 10 अलग-अलग सेक्टर विकसित किए जा रहे हैं, जिनके नाम देश की प्रमुख नदियों पर रखे गये हैं। यहां प्लॉट कीमत 33 हजार रूपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है।

कनेक्टिविटी बना रही ग्रेटर आगरा को खास

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी परियोजना की सफलता उसकी कनेक्टिविटी पर निर्भर करती है। इसी मामले में ग्रेटर आगरा को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। यह परियोजना इनर रिंग के रोड के माध्यम से यमुना एक्सप्रेसवे, लखनऊ एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से बेहतर तरीके से जुड़ती है। इसके अलावा फतेहाबाद रोड, प्रमुख होटल, अस्पताल और शहर के कई महत्वपूर्ण स्थान भी यहां से अपेक्षाकृत आसानी से पहुंच मै हैं। वहीं अटल पुरम की सीधी कनेक्टिविटी ग्वालियर रोड से है। भविष्य में इनर रिंग रोड के विस्तार के बाद इसकी कनेक्टिविटी और बेहतर होने की संभावना है, लेकिन वर्तमान समय में ग्रेटर आगरा को इस मामले में अधिक मजबूत माना जा रहा है।

दोनों योजनाओं में आधुनिक सुविधाओं पर जोर

ADA ने दोनों परियोजनों को आधुनिक शहर की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई है। अटल पुरम में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, फाइव स्टार हॉटल, स्कूल, इंटर कॉलेज, हेल्थ सेंटर, क्लब हाउस, रिटेल शॉप, पेट्रोल पंप, पुलिस स्टेशन, फायर स्टेशन, पार्क, हरित क्षेत्र, सीसीटीवी निगरानी, सोलर स्ट्रीट लाइट और अंडरग्राउंड यूटिलिटी जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

वहीं ग्रेटर आगरा में चौड़ी सड़के, ग्रीन कॉरिडोर, मिक्स्ड यूज प्लॉट, बड़े पार्क, वेडिंग जोन, सामुदायिक केंद्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लॉट, जल उपचार संयंत्र, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, वर्षा जल संचयन प्रणाली, सोलर पैनल आधारित स्ट्रेट लाइट और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जाएगी।

प्रमुख स्थानों से दूरी: (Agra News)

अगर प्रमुख पर्यटन और परिवहन केंद्रों की दूरी की बात करें तो अटल पुरम से ताजमहल, आगरा किला, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और खेरिया ईयरपोर्ट की दूरी अपेक्षाकृत कम है। दूसरी ओर ग्रेटर आगरा से इन स्थानों तक पहुंचने में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन एक्सप्रेसवे और इनर रिंग रोड की बेहतर कनेक्टिविटी यात्रा की आसान बना सकती है।

बुकिंग को लेकर बढ़ा उत्साह

ग्रेटर आगरा परियोजना के लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू होते ही लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। सामान्य वर्ग के आवेदकों को आवेदन के समय 10 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 5 प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी। रियल एस्टेट बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है कि बेहतर सड़क नेटवर्क और भविष्य की विकास संभावनाओं के कारण इस परियोजना में निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है।

निवेशकों के लिए क्या है बेहतर ?

अगर कोई खरीदार शहर के अपेक्षाकृत नजदीक, कम कीमत और विकसित हो रही सुविधाओं के आधार पर निवेश करना चाहता है तो अतालपुरम एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है। वहीं जो निवेशक लंबी अवधि में बेहतर कनेक्टिविटी, बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और भविष्य में बढ़ती प्रॉपर्टी वेल्यू को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए ग्रेटर आगरा अधिक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है। फिलहाल दोनो योजनाएं आगरा के रियल एस्टेट सेक्टर में नई उम्मीद लेकर आई हैं। आने वाले वर्षों में इन परियोजनों के विकसित होने के साथ शहर का विस्तार भी नई दिशा में आगे बढ़ने की संभावना हैं।

Agra Crime: आगरा में दो महिलाओं से शादी कर पहचान छिपाने का आरोप, केश दर्ज

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment