Agra News: ताजनगरी में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब मौसम धीरे-धीरे करवट लेता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार सुबह शहर में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी। मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है और कई इलाकों में तेज हवाओ के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बुंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उमीद है।
गुरुवार को तापमान में बदलाव, उमस ने बढ़ाई परेशानी
गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में करीब 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वही न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई और पूरे दिन उमस का असर महसूस किया गया। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकालते समय गर्मी और चिपचिपाहट से परेशान दिखाई दिए।

7 जुलाई तक बारिश के आसार (Agra Weather)
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 जुलाई तक आगरा और आसपास के क्षेत्रों में मौसम इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान बादलों की आवाजाही जारी रहेगी बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुसान है। लगातार बादल और बारिश की गतिविधियां से गर्मी का असर कम हो सकता है।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
| डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 3 जुलाई | 34°C | 26°C |
| 4 जुलाई | 33°C | 26°C |
| 5 जुलाई | 35°C | 26°C |
| 6 जुलाई | 36°C | 26°C |
| 7 जुलाई | 35°C | 25°C |
| 8 जुलाई | 35°C | 25°C |
Agra Weather News: 6 जुलाई तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, तापमान में 4.8°C की गिरावट
Agra News: आगरा में पूर्व प्रधान के बेटे के घर हमला, 43 दिन बाद दर्ज हुई FIR











