UP Board Exam: 28 जुलाई को हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा, आगरा में केंद्र निर्धारण के निर्देश जारी

Published On: July 5, 2026
Follow Us
UP Board Exam: आगरा का राजकीय इंटर कॉलेज

UP Board Compartment Exam 2026: 28 जुलाई को होगी परीक्षा, आगरा में तैयारियां तेज

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को किया जाएगा। आगरा जिले में परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएम) कार्यालय ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है और सभी विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध करने के निर्देश दिए है।

दो पालियों में होगी परीक्षा: (UP Baard Exam)

डीआईओएस रविन्द्र पाल सिंह तोमर के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली प्री सुबह 8 :30 बजे से 11:45 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। आगरा में परीक्षा का आयोजन शाहगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में किया जाएगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी है।

विद्यालयों को 20 जुलाई तक अपलोड़ करनी होगी जानकारी

परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो और संचालकों को परिषद के पोर्टल पर विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं और अन्य आवश्यक जानकारियां 20 जुलाई तक ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसीलिए सभी विद्यालयों को सही और पूर्ण जानकारी समय से उपलब्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।

गलत सुचना देने पर होगी कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा गलत, भ्रामक या तथ्यहीन जानकारी अपलोड़ की जाती है, तो संबंधित प्रधानाचार्य या प्रबंधक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि परीक्षा केंद्र निर्धारण पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई सूचनाओं के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में सभी संस्थानों को तथ्यात्मक और प्रमाणित जानकारी ही अपलोड़ करनी होगी।

छात्रों को समय से पहले पहुंचने की सलाह

डीआईओएस कार्यालय ने विद्यालयों को निर्देश दिए है कि परीक्षा से पहले सभी परीक्षार्थियों को उनके प्रवेश पत्र समय पर उपलब्ध कराई जाए। साथ ही छात्रों को परीक्षा केंद्र, समय पर परीक्षा पर जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी जाए। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

21 जुलाई तक कार्यालय में जमा करना होगा प्रपत्र

ऑनलाइन सूचना अपलोड़ करने के बाद संबधित विद्यालयों को 21 जुलाई तक निर्धारित प्रपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी जमा करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा का पालन नहीं कने वाले विद्यालयों की जिम्मेदारी स्वयं संबंधित संस्थान की होगी। यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है जो अपने परिणाम में सुधार करना चाहते है या किसी विषय में अनुत्तीर्ण रहे है। इसे देखते हुए आगरा प्रशासन परीक्षा की सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने में जुटा है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित वातारण मै समर्पण करे जा सके।

Agra News: शमसाबाद में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में सो रहे थे चार बच्चे

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment