Agra News: आगरा में PM आवास योजना ने बढ़ाई उम्मीद, 21 हजार आवेदनों का सत्यापन शुरू

Published On: July 5, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा नगर निगम में पीएम आवास योजना सत्यापन

Agra News : आगरा में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत हजारों जरूरतमंद परिवारों को जल्द पक्के घर का लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। नगर निगम ने योजना के लिए प्राप्त 21 हजार से अधिक आवेदनों का मौतिक सत्यापन तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों को पूरी पारदर्शिता के साथ योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम ने लोगों को फर्जी कर्मचारियों और दलालों से सतर्क रहने की भी अपील की है।

नगर निगम के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) के अंतर्गत अब तक 2,685 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत किए जा चुके है। इन सभी के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रूपये की धनराशि भेजी जा चुकी है। अधिकारियों का दावा है कि शेष पात्र आवेदकों का सत्यापन पूरा होते ही उन्हें भी स्वीकृति और किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। योजना के माध्यम से शहर के करीब 5 हजार पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

परियोजना अधिकारी डूडा एवं अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्राप्त 21,428 आवेदनों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम के 79 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें घर-घर जाकर दस्तावेजों और पात्रता की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और इसका उद्देश्य केवल पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाना है।

नगर निगम ने लोगों को चेतावनी दी है कि हाल के दिनों में कुछ लोग खुद को नगर निगम का कर्मचारी या जांच अधिकारी बताकर लाभार्थियों के घर पहुंच रहे है। ये लोग सत्यापन के नाम पर 500 रूपये तक की मांग कर रहे है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि ऐसे लोगों का विभाग से कोई संबंध नहीं है। योजना में आवेदन, सत्यापन, स्वीकृति या किसी अन्य प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। यदि कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो उसकी जानकारी तुरंत नगर निगम को दें।

नगर निगम ने योजना से जुड़े किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े, धन उगाही या धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9151999105 जारी किया है। अधिकारियों ने कहा है कि शिकायत मिलने पर संबधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी दलाल या बिचौलिए के बहकावे में न आएं और केवल अधिकृत अधिकारियों के साथ ही सहयोग करें।

UP Board Exam: 28 जुलाई को हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा, आगरा में केंद्र निर्धारण के निर्देश जारी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment