Agra Weather: बूंदाबादी से मिली राहत, 8-9 को भारी बारिश और तेज हवाओ का अलर्ट

Published On: July 7, 2026
Follow Us
Agra Weather: आगरा में बारिश के बाद बदला मौसम

Agra Weather: आगरा में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर तेज उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शाम के समय हुई हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओ ने राहत पहुंचाई। शहर के कई इलाकों में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन दोपहर तक गर्मी और उमस का असर कम नहीं हुआ। शाम करीब चार बजे के बाद तेज हवाएं चलनी शुरू हुई और मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे सड़कों का तापमान भी कम हुआ और वातावरण में ठंडक महसूस की गई।

अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस घटकर 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट और तेज हवाओ के कारण उमस का असर कुछ कम हुआ, हालांकि दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

पिछले 7 दिनों का तापमान: (Agra Weather)

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
7 जुलाई 38.8°C29.°C
6 जुलाई 38.2°C26.°C
5 जुलाई 36.6°C27.8°C
4 जुलाई 37.0°C25.4°C
3 जुलाई 34.3°C28.7°C
2 जुलाई 35.0°C27.0°C
1 जुलाई 36.7°C26.2°C

8 और 9 जुलाई को भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आगरा समेत आसपास के क्षेत्रों के लिए 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है कि मौसम सक्रिय रहने से लोगों को गर्मी से और राहत मिल सकती है। पूर्वानुमान के मुताबिक 10 जुलाई को भी दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
8 जुलाई 34°C25°C
9 जुलाई 31°C23°C
10 जुलाई 32°C24°C
11 जुलाई 34°C25°C
12 जुलाई 34°C26°C
13 जुलाई 33°C24°C

Indian Railway News: जुलाई मै रद्द रहेंगी ग्वालियर – प्रयागराज एक्सप्रेस, कई ट्रेनों का बदलेगा समय

Agra Weather: आगरा में उमस से राहत के आसार, आज बारिश और तेज हवाओ का अलर्ट

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment