Agra Weather: आगरा शहर में गुरुवार सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा बना रहा। हालांकि दिनभर बारिश नहीं होने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इस दौरान तेज हवाओ के साथ रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
21 जुलाई तक जारी रह सकता है बारिश का दौर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां फिर सक्रिय होंगी। 21 जुलाई तक कई इलाकों में एक या दो दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। बीच-बीच में बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ भी हो सकता है, लेकिन बारिश की संभावना लगातार बनी रहेगी। शहर में 11 से 14 जुलाई के बीच बारिश नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। इससे पहले जुलाई के शुरुआती सप्ताह में हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हुआ था, लेकिन बाद में मानसून कमजोर पड़ने से गर्मी फिर लौट आई।

तापमान में आया उतार-चढ़ाव:(Agra Weather)
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया था। तापमान में इस गिरावट से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। जिले में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक सामान्य से लगभग 29 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में होने वाली बारिश से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी, जबकि किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित जो सकती है।
19 जुलाई से मानसून के फिर सक्रिय होने के साथ आगरा में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। यदि पूर्वानुमान सही रहा तो 21 जुलाई तक रुक-रुककर बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
आगरा में 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान
| डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 16 जुलाई | 36°C | 30°C |
| 17 जुलाई | 36°C | 27°C |
| 18 जुलाई | 35°C | 27°C |
| 19 जुलाई | 32°C | 26°C |
| 20 जुलाई | 29°C | 27°C |
| 21 जुलाई | 29°C | 26°C |
| 22 जुलाई | 29°C | 26°C |
Agra Weather News: आगरा में बादल छाए, 38 डिग्री के पार तापमान, आज बारिश की संभावना
Agra News: एडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉलोनी और मार्केट पर चला बुलडोजर











