Agra News: आगरा में नशे में युवक ने पत्नी-बच्चों को ट्रैक पर लिटाया, पुलिस ने बचाई जान

Published On: अगस्त 31, 2026
Follow Us & Share
Agra News: आगरा रायभा रेवले ट्रैक पर परिवार को पुलिस ने बचाया

Agra News: अछनेरा क्षेत्र के रायभा में रविवार रात घरेलू विवाद और शराब के नशे में एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। आरोप है कि युवक अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और उन्हें रेल की पटरी पर लिटा दिया। इसके बाद वह खुद भी रेलवे ट्रैक पर लेट गया और ट्रेन का इंतजार करने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समय रहते चारों को रेलवे ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस की कार्रवाई के करीब पांच मिनट बाद उसी ट्रैक से तेज रफ्तार ट्रेन गुजर गई। समय पर पुलिस के पहुंचने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार रायबा क्षेत्र निवासी वेदप्रकाश लोधी पुत्र भोलाराम, उम्र 31 वर्ष, का रविवार रात अपनी पत्नी ममता से विवाद हो गया था। आरोप है कि शराब के नशे में उसने पत्नी के साथ मारपीट भी की। विवाद के बाद वेदप्रकाश अपनी पत्नी ममता और दोनों बच्चों संध्या ( ढाई वर्ष) और प्रिंस (छह वर्ष) को लेकर रात करीब 11 बजे रायभा रेलवे स्टेशन की ओर चला गया। बताया गया है कि रेलवे स्टेशन के पास सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद उसने पत्नी और दोनों बच्चों को जबरन रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया। इसके बाद वह खुद भी पटरी पर लेट गया।

रात के समय रेलवे ट्रैक पर चार लोगों को लेटा देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बिना देर किए पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीएसवी और थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तकाल परिवार को रेलवे ट्रैक से हटाया और सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस की तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि परिवार को ट्रैक से हटाने के करीब पांच मिनट बाद उसी रेलवे ट्रैक से तेज रफ्तार ट्रेन गुजरी।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया (Agra News)

घटना के बाद पुलिस ने वेदप्रकाश को हिरासत में ले लिया। उसका चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घरेलू विवाद के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी विजय चंदेल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और युवक के खिलाफ सामने आए आरोपों की पड़ताल कर रही है।

Agra News: आगरा में फंदे पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, युवक शादीशुदा तो युवती का रिश्ता था तय

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment