Agra News: आगरा में डिलीवरी के बाद 24 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Published On: अगस्त 29, 2026
Follow Us & Share
Agra News: सरोज हॉस्पिटल में महिला की मौत

Agra News: थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सरोज हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया।

प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की हालत

जानकारी के मुताबिक, मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव राम नगरिया निवासी दलवीर सिंह की करीब चार वर्ष पहले थाना खंदौली क्षेत्र के हसमपुर गांव निवासी श्रीनिवास की बेटी प्रिया (24) से शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर प्रिया को सरोज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। देर रात करीब दो बजे ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद प्रिया की हालत बिगड़ने लगी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उसे सांस लेने में परेशानी हुई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सिकंदरा स्थित एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

दूसरे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजनों का कहना है कि उन्हें प्रिया से मिलने तक नहीं दिया गया। इसके बाद उसे सिकंदरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शाम करीब तीन बजे आक्रोशित परिजन शव लेकर सरोज हॉस्पिटल पहुंच गए और अस्पताल के बाहर सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई थी। वहीं, सरोज हॉस्पिटल के संचालक जेएस बघेल ने इलाज में लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि महिला का ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया गया था। बाद में महिला को अचानक अटैक आने लगा और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया।

पोस्टमार्टम से परिजनों ने किया इनकार (Agra News)

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा के अनुसार, मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से भी मना किया है। फिलहाल मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

Agra News: आगरा में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर एक्शन, 14 लोगों को नोटिस; नगर निगम की सख्त चेतावनी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment