Agra News: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आज वाहन चालकों की नजर बनी हुई है। सरकारी तेज कंपनियों की ओर से 29 अगस्त 2026 को पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, आगरा समेत कई प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत पिछले स्तर के आसपास बनी हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते है। ऐसे में घर से निकलने या लंबी यात्रा की योजना बनाने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जान लेनी जरूरी है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स और अन्य स्थानीय शुल्क के कारण पेट्रोल डीजल की कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है।
29 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव
29 अगस्त 2026 को प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ही बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया था। इसका मतलब है कि आज वाहन चलने को ईधर भरवाने की लिए पिछले दिनों के आसपास ही कीमत चुकानी होगी। पेट्रोल और डीजल की कीमत तय करने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, रूपये की स्थिति और अन्य लागत का असर रहता है। हालांकि, इन बदलावों का असर हर दिन खुदरा कीमतों में दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है।
29 अगस्त के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
| शहर | पेट्रोल (रु/लीटर) | डीजल रु/लीटर |
| आगरा | 107.09 | 89.80 |
| दिल्ली | 102.12 | 95.20 |
| मुंबई | 111.21 | 97.83 |
| कोलकाता | 113.51 | 99.82 |
| चेन्नई | 107.76 | 99.55 |
| हैदराबाद | 115.69 | 103.82 |
| पटना | 113.37 | 99.36 |
| लखनऊ | 101.86 | 95.36 |
| वाराणसी | 107.40 | 90.10 |
| भुवनेश्वर | 108.97 | 100.68 |
पेट्रोल-डीजल की कीमतें शहर और राज्य के हिसाब से अलग हो सकती है। पेट्रोल पंप पर भुगतान करने से पहले स्थानीय रेट की पुष्टि कर लेना बेहतर है।
कच्चे तेज की कीमतों पर भी नजर (Agra News)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेज की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर ईंधन बाजार पर पड़ता है। 29 अगस्त को ब्रेंट क्रूड करीब 89 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड करीब 83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। कच्चे तेज की कीमतों के अलावा रूपये की विनिमय दर और घरेलू स्तर पर लगने वाले टैक्स भी पेट्रोल डीजल की अंतिम कीमत को प्रभावित करते है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेज सस्ता या महंगा होने के बावजूद इसका सीधा असर उसी दिन पेट्रोल पंप की कीमत पर दिखाई दें ऐसा जरूरी नहीं है।
आगरा में पेट्रोल और डीजल का आज का भाव
आगरा में 29 अगस्त 2026 को पेट्रोल की कीमत 107.09 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.80 रूपये प्रति लीटर बताई गई है। आगरा और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों, बाइक, कार और व्यवसायिक वाहनों से सफर करते है। ऐसे में पेट्रोल डीजल की कीमत में मामूली बदलाव भी वाहन चालकों में मासिक खर्च पर असर डाल सकता है। अगर आप आज आगरा में वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे है तो पंप पर उपलब्ध ताजा रेट जरूर देख लें।
पेट्रोल डीजल के दाम रोज सुबह 6 बजे क्यों बदलती है?
देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती है। सरकारी तेज कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेज की कीमत और रूपये की स्थिति समेत कई कारकों को ध्यान में रखकर कीमतों की समीक्षा करती है। हालांकि, समीक्षा होने का मतलब यह नहीं है कि हर दिन पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव जरूर होगा। कई बार लगातार कई दिनों तक कीमतें एक ही स्तर पर बनी रहती है।
घर से निकलने से पहले ऐसे चेक करें पेट्रोल डीजल का रेट
अगर आपको अपने शहर का ताजा पेट्रोल डीजल रेट पता करना है तो इसे आसानी से चेक किया जा सकता है। इंडियन ऑयल के ग्राहक SMS के जरिए भी अपने शहर का पेट्रोल और डीजल का भाव जान सकते है। इसके लिए RSP<स्पेस> डीलर कोड लिखकर 9224992249 पर SMS भेजा जा सकता है। इसके अलावा पेट्रोल पंप पर प्रदर्शित रेट बोर्ड देखकर भी उस समय की कीमत की पुष्टि की का सकती है।
Agra News: आगरा में महिला का जेवरों से भरा पर्स बरामद, CCTV से पुलिस ने खोजा






