Agra News: आगरा में मुसीबत बने सीएम ग्रेड के काम, 5 लाख की पेनल्टी के बाद भी नहीं सुधरे हालात

Published On: सितम्बर 5, 2026
Follow Us & Share
Agra News: आगरा में बारिश के बाद सीएम ग्रेड निर्माण स्थल

Agra News: आगरा में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे है। शनिवार को हुई बारिश के बाद निर्माणाधीन मार्ग पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई। लोगों को घरों और दुकानों के सामने से निकलने में परेशानी हुई। कई जगह सड़क भी धंसी हुई नजर आई तो कही पानी जमा होने से राहगीरों का आने जाने में मुश्किल हुई।

सबसे बड़ी बात यह है कि निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर पहले ही कॉन्ट्रैक्टर कंपनी पर 5 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई जा चुकी है। करीब 20 दिन पहले कैविनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी मौके का निरीक्षण कर काम की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई थी। इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है।

बारिश के बाद बढ़ी लोगों की परेशानी

सीएम ग्रेड योजना के तहत सौ फूटा से टेडी बगिया तक सड़क का काम चल रहा है। निर्माण के दौरान सड़क की एक लेन की खुदाई कर सीवर और वाटर लाइन डालने से रोड बंद कर दी गई है। जिससे लोगों बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसका सबसे ज्यादा असर व्यापारियों पर पड़ रहा है। इसका उद्देश्य भविष्य में किसी अन्य काम के लिए बार-बार सड़क की खुदाई से बचना है। लेकिन निर्माण के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। शनिवार को बारिश के बाद हालात और खराब हो गए। निर्माण स्थल के आसपास पानी और कीचड़ जमा होने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

बैरिकेडिंग के नाम पर खानापूर्ति

निर्माणाधीन सड़क पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं होने का भी आरोप है। जहां निर्माण कार्य चल रहा है, वहां लोगों की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम की जरूरत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खुदाई के बाद यदि सही तरीके से बैरिकेडिंग और जल निकासी की व्यवस्था हो तो बारिश के दौरान होने वाली परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। लेकिन मौके पर व्यवस्थाएं पर्याप्त नजर नहीं आ रही है।

जिम्मेदारी नगर निगम की भी

काम कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन इसकी निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जल निकासी और लोगों के आवागमन की व्यवस्था की निगरानी नगर निगम को करनी होती है। बारिश के बाद पैदा हालात के बावजूद मौके अधिकारियों की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे है। स्थानीय लोगों की मांग है कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाए और जब तक काम चल रहा है, तब तक सड़क पर जलभराव और आवागमन की समस्या से बचने के लिए तुरंत व्यवस्था की जाए।

आगरा के लोगों के लिए बड़ा सवाल (Agra News)

सीएम ग्रेड योजना का उद्देश्य शहर की सड़कों और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। लेकिन निर्माण के दौरान यदि लोगों को लगातार परेशानी होती है और बारिश में सड़के जलभराव व कीचड़ की चपेट में आती है तो योजना के काम की निगरानी पर सवाल उठाना स्वाभाविक है। अब देखना होगा कि नगर नगम इस मामले में क्या कदम उठाता है और कार्यदायी संस्था को दी गई चेतावनियों व पेनल्टी के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मौके की व्यवस्थाओं में कितना सुधार होता है।

दीवाली तक आ सकता है EPFO 3.0! UPI और ATM से PF निकासी होगी आसान?

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment