आगरा में पुराने कंप्यूटर को मिलेगी नई रफ्तार! रु 1,000 से शुरू JioPC, जानिए कैसे करेगा काम

Published On: सितम्बर 6, 2026
Follow Us & Share
आगरा: JioPC क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विस

अगर आपका पुराना कंप्यूटर अब पहले की तरह तेज नहीं चलता और बार-बार हैंग होने की समस्या आती है, तो आपके लिए एक नई क्लाउड कम्यूटिंग सर्विस काम की हो सकती है। रिलायंस जियो ने JioPC नाम से अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विस को स्टैंडअलोन तौर पर उपलब्ध कराया है। कंपनी के मुताबिक, इस सर्विस की मदद से पुराने कंप्यूटर को इंटरनेट के जरिए क्लाउड कंप्यूटिंग संसाधनों से जोड़ा जा सकता है।

आगरा में भी ऐसे यूजर्स है जो पढ़ाई, ऑनलाइन काम, छोटे कारोबार या सामान्य कंप्यूटर जरूरतों के लिए पुराने सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे है। ऐसे लोगों के लिए JioPC एक सही विकल्प बन सकता है। इसकी खास बात यह है कि इसके लिए नया कंप्यूटर खरीदने के बजाय मौजूदा सिस्टम से क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है।

रु1,000 से शुरू बताया गया प्लान

JioPC को अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से प्लान के साथ उपलब्ध कराया गया है। दिए गए विवरण के अनुसार, JioPC का 2 महीने वाला प्लान 1,000 रूपये से शुरू होता है। वहीं JioPC Ultra का 2 महीने का प्लान 1,200 रूपये बताया गया है। इसके अलावा लंबी अवधि वाले प्लान भी उपलब्ध है। JioPC में 10+2 महीने का विकल्प 2,000 रूपये या 4,000 रूपये के रूप में लिस्टेड बताया गया है। JioPC Ultra के लिए 5 महीने का प्लान 2,500 रूपये और 10+2 महीने का प्लान 5,000 रूपये बताया गया है। हालांकि अलग-अलग प्लान और कीमतों में बदलाव संभव है। इसलिए खरीदारी या सब्सक्रिप्शन लेने से पहले Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद कीमत और शर्तें जरूर जांच लें।

JioPC में मिलेंगे ये फीचर्स

JioPC को क्लाउड आधारित कंप्यूटर सर्विस के तौर पर पेश किया गया है। दिये गए विवरण के मुताबिक, स्टैंडर्ड JioPC में 8GB RAM और 500 GB क्लाउड स्टोरेज मिलती है। वहीं ज्यादा कम्प्यूटिंग क्षमता की जरूरत वाले यूजर्स के लिए JioPC Ultra विकल्प दिया गया है। इसमें 16GB RAM और ITB क्लाउड स्टोरेज बताई गई है। इसका मतलब यह है कि यूजर को अपने पुराने कंप्यूटर में RAM या स्टोरेज बढ़ाने के लिए तुरंत हार्डवेयर बदलने की जरूरत नहीं पड़ सकती। कम्प्यूटिंग का एक हिस्सा क्लाउड सर्वर के जरिए उपलब्ध कराया जाता है।

पुराने कंप्यूटर में कैसे आएगी नई रफ्तार?

JioPC को समझने के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग को समझना जरूरी है। सामान्य कंप्यूटर में किसी प्रोग्राम को चलाने के लिए प्रोसेसर, RAM और स्टोरेज की क्षमता महत्वपूर्ण होती है। सिस्टम पुराना होने पर इनकी सीमाएं सामने आने लगती हैं और कंप्यूटर धीमा महसूस को सकता है। क्लाउड कंप्यूटिंग में कुछ कम्प्यूटिंग काम इंटरनेट के जरिए दूर मौजूद सर्वर पर किए जाते हैं। इसी तकनीकी का इस्तेमाल JioPC जैसी सर्विस में किया जाता है।यानी आपका पुराना कंप्यूटर केवल अपने हेडवेयर पर निर्भर नहीं रहता। इंटरनेट कनेक्शन के जरिए वह क्लाउड सर्विस से जुड़कर उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता है।

तेज इंटरनेट कनेक्शन जरूरी

JioPC का इस्तेमाल करने के लिए अच्छा और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन महत्वपूर्ण है। क्योंकि कंप्यूटर और क्लाउड सर्वर के बीच लगातार देता का आदान-प्रदान होता है। आगरा में ब्रॉडबैंड, 4G या 5G नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इसके बारे में विचार कर सकते हैं। हालांकि वास्तविक अनुभव इंटरनेट की स्पीड, नेटवर्क की स्थिरता और किए जा रहे काम पर निर्भर करेगा। अगर इंटरनेट कमजोर है या बार-बार कनेक्शन टूटता है, तो क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विस का अनुभव प्रभावित हो सकता है।

छात्रों और छोटे कारोबारियों के लिए उपयोगी विकल्प

JioPC उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है जो नया लैपटॉप या डेस्कटॉप खरीदने पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते। आगरा के छात्र ऑनलाइन पढ़ाई, दस्तावेज तैयार करने और इंटरनेट आधारित काम के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते है। वहीं छोटे कारोबारी भी बिलिंग. डॉक्यूमेंट, ऑनलाइन पोर्टल और दूसरे सामान्य डिजिटल कामों के लिए पुराने कंप्यूटर को उपयोग में बनाए रखने का विकल्प देख सकते है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर पुराने कंप्यूटर पर हर तरह का भारी सॉफ़्टवेयर सामान्य तरीके से चलेगा। सर्विस का वास्तविक प्रदर्शन इंटरनेट कनेक्शन और संबधित ऐप या सॉफ्टवेयर की क्लाउड सपोर्ट पर निर्भर करेगा।

JioPC कोई नया कंप्यूटर नहीं

सबसे जरूरी बात यह है कि JioPC कोई नया लैपटॉप, डेस्कटॉप या हार्डवेयर डिवाइस नहीं है। यह एक क्लाउड आधारित कम्यूटिंग सर्विस है। आम तौर पर कंप्यूटर धीमा होने पर यूजर RAM बढ़वाता है, SSD लगवाता है या नया सिस्टम खरीदता है। JioPC का तरीका इससे अलग है। इसमें क्लाउड के जरिए कंप्यूटिंग संसाधन उपलब्ध कराने की कोशिश की जाती है। इसलिए इसे पुराने कंप्यूटर को हाईवेयर के स्तर पर अपग्रेड करने के बजाय क्लाउड के जरिए बेहतर कम्प्यूटिंग अनुभव देने वाली सर्विस के रूप में समझना चाहिए।

आगरा के यूजर्स के लिए क्या है खास?

आगरा में घर, छोटे ऑफिस, दुकान और शिक्षण संस्थानों में अभी भी पुराने कंप्यूटर इस्तेमाल किए जाते है। ऐसे सिस्टम में अलग मुख्य समस्या कंप्यूटिंग पावर या स्टोरेज की है, तो JioPC जैसी क्लाउड सर्विस एक वैकल्पिक रास्ता दे सकती है। सबसे बड़ा फायदा यह हो सकता कि यूजर को हर स्थिति में नया कंप्यूटर खरीदने की जरूरत न पड़ें। हालांकि, सर्विस लेने से पहले प्लान की कीमत, वैधता, उपलब्ध सुविधाएं, इंटरनेट जरूरत और सॉफ्टवेयर सपोर्ट की जानकारी जरूर देखनी चाहिए।

आगरा के टेढ़ी बगिया में जलभराव के बीच बिजली बॉक्स में लगी आग, करंट की आशंका से मची दशहत

दीवाली तक आ सकता है EPFO 3.0! UPI और ATM से PF निकासी होगी आसान?

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment