आगरा न्यूज: झांसी से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ताज एक्सप्रेस का इंजन सोनागिर स्टेशन के पास फेल हो गया। इंजन में खराबी आने के बाद ट्रेन काफी देर तक रास्ते में खड़ी रही इसका असर ग्वालियर से लेकर आगरा तक सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ा। ट्रेन करीब पैने चार घंटे की देरी से ग्वालियर पहुंच सकी। ताज एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्रियों को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर घंटों प्लेटफार्म पर खड़ा रहना पड़ा। ट्रेन के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने के कारण यात्रियों में बेचैनी रही। यात्राओं ने पूछताछ कार्यालय पर पहुंचकर ट्रेन के बारे में जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि ताज एक्सप्रेस अभी सोनागिर में ही खड़ी है।
सोनागिर में अचानक फेल हुआ इंजन
जानकारी के मुताबिक वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से ताज एक्सप्रेस हरारत निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में सोनागिर के पास ट्रेन के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इंजन फेल होने के बाद ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी और सोनागिर में ही खड़ी हो गई। ट्रेन के रास्ते में रुकने से यात्रियों का सफर प्रभावित हुआ। वहीं ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे यात्राओं को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
पूछताछ कार्यालय पर भी लगती रही भीड़
ट्रेन के समय पर नहीं आने से ग्वालियर स्टेशन पर यात्री लगातार पूछताछ कार्यालय पर जानकारी लेने पहुंचते रहे। वहां यात्राओं को बताया गया कि ताज एक्सप्रेस सोनागिर में खड़ी है और ईजन की खराबी के कारण ट्रेन आगे नहीं पढ़ पा रही है। कई घंटे इंतजार के बाद भी ट्रेन के नहीं पहुंचने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। खास उन यात्रियों को दिक्कत हुई, जिन्हें आगे मुरैना, धौलपुर, आगरा, और मथुरा तक जाना था। यह ट्रेन आगरा में निर्धारित समय 6:15 बजे पहुंचती थी उस दिन ग्वालियर में ट्रेन करीब पैने 4 घंटे लेट पहुंची थी फिर आगरा कैंट में करीब रात 10 बजे के आसपास लेट पहुंची।
दतिया से पहुंचा रेलवे स्टाफ (आगरा न्यूज)
इंजन में खराबी की जानकारी मिलने के बाद दतिया स्टेशन से रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा। कर्मचारियों ने इंजन की तकनीकी खराबी को ठीक किया। मरम्मत के बाद ताज एक्सप्रेस को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया। इसके बाद ट्रेन ग्वालियर पहुंची, लेकिन तन तक निर्धारित समय से करीब पैने चार घंटे की देरी हो चुकी थी।
आगरा आने-जाने वाले यात्रियों पर भी असर
ताज एक्सप्रेस ग्वालियर और आसपास के यात्रियों के लिए महत्वपूर्व ट्रेन है। इस ट्रेन से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री मुरैना, धौलपुर, आगरा, मथुरा और दिल्ली की ओर सफर करते है। ऐसे में ट्रेन के इंजन में आई खराबी और लंबे समय तक रुकने से आगरा जाने वाले यात्रियों की यात्रा भी प्रभावित हुई। ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों को अपने आगे के सफर को लेकर भी चिंता बनी रही। रेलवे स्टाफ द्वारा इंजन की खराबी ठीक किए जाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
Agra Weather: आगरा में भारी बारिश का अलर्ट, रातभर होती रही बारिश; जानें सोमवार का मौसम






