आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेडी बगिया में रविवार शाम जलभराव के बीच बिजली के बॉक्स में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। नूरानी मस्जित के पास हुए इस घटनाक्रम के बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई। जलभराव होने के कारण लोगों को पानी में करंट उतरने की आशंका सताने लगी और लोग मौके से दूरी बनाकर खड़े रहे।
बिजली बॉक्स में अचानक लगी आग
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब चार बजे टेढ़ी बगिया क्षेत्र में जलभराव के बीच बिजली के बॉक्स में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, लेकिन पानी भरा होने के कारण लोग घटनास्थल के पास जाने से बचने रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस स्थान पर बिजली का बॉक्स लगा है, वहां पहले से जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में बिजली के उपकरण में आग लगने के बाद लोगों को पानी में करंट उतरने का डर सताने लगा।
पहले भी शिकायतों का दावा
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि इलाके में जलभराव और बिजली व्यवस्था को लेकर पहले भी शिकायतें की जाती रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान किया जाता तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था। हालांकि, बिजली बॉक्स में आग लगने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। यह संबधित विभाग टोरेंट पावर की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी, घटना की जानकारी टोरेंट पावर को दे दी गई है।
बड़ा हादसा तलने का दावा (आगरा)
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि जलभराव के बीच बिजली के बॉक्स में आग लगना गंभीर स्थिति थी। पानी में करंट उतरने की आशंका के चलते आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रही। लोगों ने संबधित अधिकारियों से जलभराव वाले क्षेत्रों में बिजली के उपकरणों की जांच करने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की स्थिति न बने।
आगरा न्यूज: ताज एक्सप्रेस लेट, आगरा-मथुरा जाने वाले यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार
Agra Weather: आगरा में भारी बारिश का अलर्ट, रातभर होती रही बारिश; जानें सोमवार का मौसम






