EPFO UMANG APP: नौकरीपेशा लोगों के लिए EPF यानी कर्मचारी भविष्य निधि से जुड़ा काम अब पहले के मुकाबले आसान हो गया है। अगर आपका UAN active हे और मोबाइल नबर आधार से लिंक है, तो कई जरूरी सेवाओं के लिए बार-बार EPFO कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ती। आगरा समेत देशभर के कर्मचारी UMANG ऐप के जरिए EPF से जुड़ी कई सुविधाओं का इस्तेमाल मोबाइल से कर सकते है। UMANG यानी Unified Mobile Application for New-age Government एक सरकारी मोबाइल प्लेटफॉर्म है, जिसमे अलग-अलग सरकारी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई जाती है। EPFO की सेवाओं के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
लोगों के लिए क्यों उपयोगी है UMANG ऐप?
आगरा में निजी कंपनियों, फैक्ट्रियों, दुकानों और दूसरे संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों का EPF कटता है। ऐसे कर्मचारियों को कई बार अपने PF खाते की जानकारी, पासबुक या क्लेम से जुड़ी जानकारी की जरूरत पड़ती है। UMANG ऐप की मदद से इनमें से कई काम मोबाइल पर किए जा सकते है। हालांकि, सेवा का इस्तेमाल करने से पहले UAN और आधार से जुड़ी जानकारी सही होना जरूरी है।
1. नया UAN बना सकते है
अगर किसी कर्मचारी के पास UAN नहीं है, तो UMANG ऐप के जरिए UAM आवंटित और एक्टिवेट करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ सकती है। प्रक्रिया में OTP और फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है।
नया UAN बनाने का तरीका (EPFO UMANG APP)
- सबसे पहले UMANG ऐप खोलें।
- EPFO की सेवा में जाकर UAN Allotment and Activation विकल्प चुनें।
- आधर नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- आधर वेरिफिकेशन के लिए मांगी गई सहमति दें।
- मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
- इसके बाद जरूरत पड़ने पर Aadhaar Face RD के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
- सफल सत्यापन के बाद UAN जनरेट किया जा सकता है।
UAN बनने के बाद इसकी जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए मिल सालती है।
2. पहले से मिले (UAN) को एक्टिवेट करें
कई कर्मचारियों के पास UAN पहले से होता है, लेकिन उन्होंने उसे एक्टिवेट नहीं किया होता। ऐसे मामलों में UMANG ऐप से UAN Activation ki suvidha इस्तेमाल की जा सकती है। इसके लिए UAN, आधार नंबर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी की जरूरत होती है। OTP सत्यापन के बाद फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना पड़ सकता है। सफल वेरिफिकेशन के बाद UAN एक्टिव हो जाता है और आगे EPFO की ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
3. EPF बैलेंस और पासबुक देखें
UAN एक्टिव होने के बाद कर्मचारी अपने EPF खाते से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकते है। पासबुक के जरिए कर्मचारी अपने खाते में जमा रकम और योगदान से जुड़ी जानकारी की जांच कर सकते है। आगरा में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी है, क्योंकि PF खाते की जानकारी देखने के लिए हर बार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
4. PF क्लेम का स्टेटस चेक करें
अगर कर्मचारी ने EPF से जुड़ा कोई क्लेम किया है, तो उसकी स्थिति भी ऑनलाइन जांची जा सकती है। इससे यह पता लगाने में मदद मिलती है कि क्लेम की प्रक्रिया किस स्थिति में है। किसी कर्मचारी ने PF निकासी या अन्य संबंधित दावा किया है, तो वह अपने मोबाइल से उसकी स्थिति देख सकता है।
5. KYC से जुड़ी जानकारी मैनेज करें
EPFO खाते में KYC जानकारी का सही होना बेहद जरूरी है। UAN से जुड़ी सेवाओं के जरिए कर्मचारी अपनी KYC से संबंधित जानकारी को मैनेज करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आधार, बैंक खाते और दूसरी जरूरी जानकारी सही रहने से EPFO की कई सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी कम हो सकती है।
UMANG ऐप इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
EPFO की ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करते समय कर्मचारी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। OTP किसी को भी नहीं बताना चाहिए। UAN, आधार और मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारी दर्ज करते समय भी सावधानी रखें। फेस ऑथेंटिकेशन की जरूरत होने पर आधिकारिक प्रक्रिया का ही इस्तेमाल करें। अगर OTP नहीं आ रहा है, आधार या मोबाइल की जानकारी गलत दिखाई दे रही है या फेस ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं हो रहा है, तो जानकारी दोबारा जांचने के बाद प्रक्रिया दोहराई जा सकती है।
आगरा के नौकरीपेशा लोगों के लिए काम की सुविधा
EPFO से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने के बजाय मोबाइल से उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल समय बचा सकता है। आगरा के नौकरीपेशा कर्मचारी भी UMANG ऐप के जरिए अपने UAN और EPF से जुड़ी उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। ध्यान रखे किसी भी EPFO सेवा का इस्तेमाल करते समय केवल आधिकारिक ऐप और आधिकारिक माध्यम का इस्तेमाल करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके UAN, आधार, बैंक या OTP जैसी जानकारी साझा न करें।
दीवाली तक आ सकता है EPFO 3.0! UPI और ATM से PF निकासी होगी आसान?
आगरा में पुराने कंप्यूटर को मिलेगी नई रफ्तार! रु 1,000 से शुरू JioPC, जानिए कैसे करेगा काम






