Agra News: वर्ष 2021 में गुजरात में हुई सोना लूट की वारदात में लबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आगरा एसटीएफ यूनिट और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को थाना सिकंदरा क्षेत्र से दबोचा। आरोपी की पहचान निखिल मेहरा के रूप में हुई है, जो लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था।
पांच साल से फरार चल रहा था आरोपी (Agra News)
पुलिस के मुताबिक, निखिल मेहरा गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण थाना क्षेत्र में दर्ज सोना लूट के मुकदमे में वांछित था। आरोपी आगरा में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। एसटीएफ आगरा यूनिट और गुजरात पुलिस को उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी मिलने के बाद संयुक्त टीम ने सिकंदरा क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आयकर अधिकारी बनकर बस रुकवाने का आरोप
जांच के अनुसार, फरवरी 2021 में आरोपी के गिरोह ने आयकर अधिकारी बनकर सोना लेकर जा रही एक बस को रुकवाया था। आरोप है कि गिरोह ने उस में सवार दो लोगों से सोना लूट लिया। वारदात के बाद दोनों पीड़ितों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें सुनसान स्थान पर छोड़ दिया गया था। घटना के बाद से निखिल मेहरा लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था और अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने बदलकर रह रहा था।
आईपीएल सट्टे में 15 लाख रूपये हारने की बात कही
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह आईपीएल सट्टे में करीब 15 लाख रूपये हार चुका है। हालांकि, उसके बयानों और लूट की वारदात में उसकी भूमिका को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। गुजरात पुलिस उसे अपने साथ ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई कर रही है। करीब पांच साल पुराने सोना लूटकांड में आगरा से आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की अहम कामयाबी माना जा रहा था।
Post Office POMIS: हर महीने रु 9,250 की तय आदमी! जानें Post Office की इस योजना में कैसे करें निवेश






