Post Office POMIS: अगर आप कम जोखिम वाले निवेश के साथ हर महिले एक तय आमदनी चाहते है, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) आपके लिए एक विकल्प हो सकती है। इस योजना में एकमुश्त रकम जमा करने के बाद हर महिले ब्याज के रूप में आय मिलती है। खास बात यह है कि इसमें बाजार के उत्तर-चढ़ाव का सीधा असर नहीं पड़ता, इस निवेश में जोखिम बिल्कुल भी नहीं है।
15 लाख रूपये जमा करने पर हर महीने रु 9,250
POMIS में ज्वाइंट एकाउंड के तहत अधिकतम 15 लाख रूपये तक निवेश किया जा सकता है। यदि ब्याज दर 7.4 फीसदी सालाना रहती है, तो 15 लाख रूपये के निवेश पर सालाना ब्याज 1,11,000 रूपये होगा।
इस हिसाब से हर महीने मिलने वाली रकम:
- रु 1,11,000 ÷ 12 = रु 9,250
- यानी निवेशक को हर महीने रु 9,250 की नियमित आमदनी मिल सकती है।
POMIS में कितने साल का निवेश?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम की अवधि सामान्यत: 5 साल होती है। इस दौरान निवेशक को हर महीने ब्याज का भुगतान किया जाता है। अवधि पूरी होने के बाद जमा की गई मूल रकम वापस मिल जाती है।
15 लाख रूपये के निवेश पर 5 साल में:
- मासिक आय: रु 9,250
- 5 साल में कुल ब्याज: रु 5,55,000
- मैच्योरिटी पर मूलधन: रु 15,00,000
- यह गणना 7.4 फीसदी सालाना ब्याज दर के आधार पर है
सिंगल और ज्वाइंट अकाउंट की सीमा
POMIS में सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह के खाते खोल जा सकते है।
- सिंगल अकाउंट: अधिकतम रु 9 लाख
- ज्वाइंट अकाउंट: अधिकतम रु 15 लाख
- ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम तीन लोग शामिल हो सकते है
कैसे खोलें POMIS अकाउंट? (Post Office POMIS)
इस योजना का लाभ लेने के लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए सामान्य तौर पर KYC से जुड़े दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, PAN कार्ड और अन्य जरूरी कागजात की आवश्यकता होती है। फॉर्म भरने के बाद निवेश की रकम जमा करनी होती है। POMIS की ब्याज दर सरकार द्वारा समय-समय तय की जाती है। इसलिए निवेश करने से पहले मौजूदा ब्याज दर, जमा सीमा और नियमों की पुष्टि जरूर कर लें। रु 9,250 की मासिक आय 15 लाख रूपये के निवेश और 7.4 फीसदी सालाना ब्याज दर पर आधारित है।
Agra PF News: आगरा वालों के लिए जरूरी खबर, PF से पैसा निकालने के नए नियम हुए आसान
GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में बंपर भर्ती, 25 हजार से ज्यादा पद






