Agra News: आगरा में रक्षामंत्री रामनाथ सिंह के कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक रोके जाने को लेकर एक महिला ने सड़क पर जमकर विरोध किया। महिला का आरोप था कि वीआईपी कार्यक्रम के नाम पर आम लोगों को काफी देर तक रोका जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस दौरान महिला और पुलिसकर्मी के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही।
ट्रैफिक रोकने जाने पर बढ़ती महिला
मामला खंडारी स्थित आरबीएस कॉलेज के आसपास का है। रविवार को यहां खटिक समाज के गर्जना सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कर्मक्रम में शामिल होने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगरा पहुंचे थे। उनके काफिले के गुजरने के दौरान सुरक्षा के चलते आसपास का ट्रैफिक रोक दिया गया था। इसी दौरान एक महिला सड़क पर पहुंची और ट्रैफिक रोके जाने को लेकर नाराजगी जताते लगी। महिला ने सवाल उठाया कि VIP कार्यक्रम के कारण आम जतना को इस तरह क्यों रोक जा रहा है।
पुलिस ने समझाने की कोशिश की
महिला के विरोध को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे समझने का प्रयाय किया। डीसीपी समेत महिला पुलिसकर्मियों ने भी महिला को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार अपनी नाराजगी जताती रही। इसी बीच महिला ने रक्षामंत्री के काफिले की तरह आगे बढ़ने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और स्थिति को संभाला। इसके बाद महिला को वहां से हटाया गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (Agra News)
कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना का वीडियो रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सामने आया। राजनाथ सिंह आरबीएम कॉलेज में आयोजित खटीक समाज के गर्जना सम्मेलन में शामिल होने के लिए आगरा पहुंचे थे।
Agra News: गुजरात के सोना लूटकांड का आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार






