Agra Metro News: आगरा के शहर के लोगों को जल्द ही मेट्रो के पहले कॉरिडोर का बड़ा तोहफ़ा मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आईएसबीटी से ताज ईस्ट गेट तक मेट्रो संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी है। पहले कॉरिडोर के शेष चार अंडरग्राउंड स्टेशन लगभग तैयार हो चुके है। सफल ट्रायल के बाद अब संचालन शुरू होने की उम्मीद जुलाई के मध्य तक जताई जा रही है। इसके शुरू होने से यात्रियों का सफर तेज, आसान और अधिक सुविधाजनक होगा।
चार अंडरग्राउंड स्टेशन संचालन के लिए तैयार
आईएसबीटी से ताज ईस्ट गेट कॉरिडोर पर मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस कॉलेज अंडरग्राउंड स्टेशन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। स्टेशनों पर फिनिशिंग और अंतिम तकनीक कार्य किये जा रहे है। यूपीएमआरसी द्वारा इस सेक्शन का ट्रायल भी सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है। इसके बाद अब नियमित यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है।

वर्तमान में आईएसबीटी से ताज ईस्ट गेट तक सड़क मार्ग से पहुंचने में करीब 45 मिनट का समय लगता है। इस दौरान खंदारी, एमजी रोड, कलेक्ट्रेट और रावली जैसे व्यस्त इलाकों में अक्सर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद यही दूरी लगभग 15 से 20 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि शहर के प्रमुख मार्गो पर यातायात का दबाव भी कम होगा।
यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
मेट्रो का यह कॉरिडोर शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगा। आईएसबीटी बस टर्मिनल से आने वाले यात्रियों को सीधे मेट्रो सुविधा मिलेगा। साथ ही राजामंडी रेलवे स्टेशन और आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन तक पहुंचना भी पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा। इससे स्थानीय यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की गई है। स्टेशन पर परिसर में रेस्टोरेंट, कियोस्क, हैंडीक्राफ्ट स्टोर और अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टेशनों की दीवारों और परिसर को आगरा की प्रसिद्ध पच्चीकारी और जरी-जरदोजी कला की थीम से सजाया गया है, जिससे ऐसे स्थानीय संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी।
मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी पर विशेष जोर: (Agra Metro News)
यूपीएमआरसी के अनुसार , आगरा मेट्रो स्टेशन मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर तैयार किए गए है। बस, मेट्रो और रेलवे सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का प्रयास किया गया है, ताकि यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में कम समय लगे और यात्रा अधिक सुविधाजनक बन सके। मेट्रो संचालन शुरू होने के बाद शहर के व्यस्त मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।
इससे ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। साथ ही आगरा आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए ताजमहल सहित अन्य प्रमुख स्थलों तक पहुंचना पहले से अधिक आसान हो जाएगा। आगरा मेट्रो का यह नया चरण शहर की सार्वजिनक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने की ओर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Agra News: आगरा छत्ता में दो पक्षों में बवाल, कई घायल, वीडियो वायरल








