Gas Cylinder Crisis: आगरा जिले में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर गंभीर समस्या सामने आई है। ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बुक कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही है। कई लोगों को घंटों इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। सर्वर और तकनीकी गड़बड़ी के कारण डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) नंबर जारी नहीं हो पा रहा है, जिससे सिलेंडर की डिलीवरी करने में दिक्कत आ रही है।
ऑनलाइन गैस बुकिंग सिस्टम ठप
आगरा में एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग का ऑनलाइन सिस्टम पिछले कुछ दिनों से ठप पड़ा हुआ है। कई उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत की है कि ऑनलाइन बुकिंग करने के बावजूद उन्हें कन्फर्मेशन मैसेज नहीं मिल रहा है। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार ऑनलाइन बुकिंग करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन हर बार सिस्टम एरर या सर्वर डाउन की समस्या सामने आ रही है। इसके कारण लोगों को मजबूर होकर गैस एजेंसियों पर जाकर बुकिंग करानी पड़ रही है, जिससे एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है।
ऑनलाइन सिस्टम ठप होने के कारण गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कई उपभोक्ता सुबह से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि सर्वर में तकनीकी समस्या आने के कारण बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया धीमी हो गई है। कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कुछ लोग बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौट रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।
मैन्युअल बुकिंग के जरिए राहत देने की कोशिश
तकनीकी समस्या को देखते हुए कई गैस एजेंसियां फिलहाल मैन्युअल बुकिंग के जरिए काम चला रही हैं। एजेंसी संचालकों के अनुसार उपभोक्ताओं की परेशानी कम करने के लिए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। हालांकि मैन्युअल बुकिंग में भी समय ज्यादा लग रहा है और भीड़ के कारण काम धीमी गति से हो रहा है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडर की सप्लाई में कोई कमी नहीं है, लेकिन सर्वर और ऑनलाइन सिस्टम में आई गड़बड़ी के कारण यह परेशानी आ रही है।
DAC नंबर न मिलने से डिलीवरी में परेशानी
एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) जरूरी होता है। यह कोड उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। लेकिन तकनीकी समस्या के कारण कई उपभोक्ताओं को DAC नंबर नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया रुक रही है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग करने के बावजूद उन्हें DAC नंबर नहीं मिला, जिसके कारण वे सिलेंडर नहीं ले पाए।
गैस बुकिंग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं दे पा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर मिलाने पर फोन लगातार व्यस्त आता है या फिर कुछ समय बाद कॉल अपने आप कट जाती है। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि कई बार कॉल कनेक्ट होने के बाद ऑटोमेटेड सिस्टम चलता है, लेकिन अंत में कॉल कट जाती है और समस्या का समाधान नहीं हो पाता।
गैस की कमी नहीं, तकनीकी गड़बड़ी मुख्य कारण (Gas Cylinder Crisis)
गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। समस्या केवल तकनीकी खराबी के कारण पैदा हो रही है । उनका कहना है कि जैसे ही सर्वर और ऑनलाइन सिस्टम की समस्या ठीक होगी, बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया पहले जैसी हो जाएगी।
एलपीजी हेल्पलाइन नंबर
उपभोक्ता गैस बुकिंग या शिकायत से जुड़ी समस्या के लिए तेल कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है।
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (ILOCL) – 18002333555
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) – 1800224344
Agra LPG Crisis: शादी सीजन में गैस की किल्लत, 500 से ज्यादा हलवाई और कैटरर्स परेशान





