LPG Booking New Rule: घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग को आसान बनाने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने नया मिस कॉल और IVRS नंबर जारी किया है। अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंजी या लंबी कॉल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर भी गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकेगी। दरअसर हाल के दिनों में गैस बुकिंग सर्वर पर दबाव बढ़ने के कारण कई उपभोक्ताओं को बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नए नंबर जारी किए है, जिससे गैस सिलेंडर बुकिंग की प्रक्रिया तेज और आसान हो सके।
सर्वर पर बढ़ा दबाव, इसलिए लिया गया फैसला
गैस एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में रोजाना बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग करते है। कई बार एक साथ बड़ी संख्या में बुकिंग होने से सर्वर पर लोड बढ़ जाता है, जिससे सिस्टम धीमा हो जाता है। इसी समस्या को देखने हुए इंडियन ऑयल ने मिस्ड कॉल बुकिंग की सुविधा को और सक्रिय करते हुए नए नंबर जारी किए है। इससे उपभोक्ता सिर्फ एक कॉल करके सिलेंडर बुक कर सकेंगे और उन्हें लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जिले में हजारों उपभोक्ता कर रहे गैस बुकिंग
अधिकारियों के अनुसार जिले में दर्जनों गैस एजेंसियां काम कर रही हैं और लाखों उपभोक्ताओं के पास एलपीजी कनेक्शन है। हर दिन हजारों लोग गैस सिलेंडर की बुकिंग करते हैं। आंकड़ों के मुताबिक रोजाना लगभग 19 हजार से ज्यादा गैस सिलेंडर की बुकिंग दर्ज की जा रही है। इसके अलावा कई उपभोक्ता पेंडिंग बुकिंग भी कराते हैं, जिससे सर्वर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
गैस की कमी नहीं, अफवाहों से बचने की सलाह
अधिकारियों ने साफ किया है कि शहर में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। फिर भी कई बार अफवाहों के कारण लोग जल्दी-जल्दी बुकिंग करने लगते हैं। इससे गैस एजेंसियों और सर्वर सिस्टम पर अचानक दबाव बढ़ जाता है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जब वास्तव में जरूरत हो तभी सिलेंडर की बुकिंग कराएं, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके।
गैस एजेंसियों के अनुसार कुछ परिवारों में एक से ज्यादा एलपीजी कनेक्शन भी पाए गए हैं। जिससे गैस वितरण व्यवस्था प्रभावित होती है। सरकार की ओर से भी यह स्पष्ट किया गया है कि एक परिवार में एक ही एलपीजी कनेक्शन होना चाहिए। इससे गैस वितरण प्रणाली बेहतर तरीके से काम कर सकेगी और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल पाएगा।
ऐसे करे मिस्ड कॉल से गैस बुकिंग
इंडियन ऑयल ने गैस बुकिंग को आसान बनाने के लिए दो नए नंबर जारी किए है। अब उपभोक्ता इन नंबरों के माध्यम से घर बैठे सिलेंडर बुक कर सकते है।
गैस बुकिंग के लिए जारी नंबर
- मिस्ड कॉल देकर बुकिंग – 8927225667
- IVRS के जरिए बुकिंग – 8391990070
इन नंबरों पर कॉल करने के बाद उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग दर्ज हो जाएगी और उन्हें रजिस्टर मोबाइल नंबर पर इसकी जानकारी भी मिल जाएगी।
डिजिटल सुविधाओं से आसान हुई गैस सेवा
आज के समय में गैस कंपनियां उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा दे रही हैं। मिस्ड कॉल, IVRS और मोबाइल ऐप के जरिए अब गैस बुकिंग पहले से ज्यादा आसान हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी जाने या लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। घर बैठे ही गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है और निर्धारित समय पर उसकी डिलीवरी भी मिल जाती है।
उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर (LPG Booking New Rule)
गैस बुकिंग में आने वाली समस्याओं को देखते हुए जारी किए गए नए नंबर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर हैं। इससे बुकिंग प्रक्रिया तेज होगी और लोगों को समय पर गैस सिलेंडर मिल सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि यदि उपभोक्ता सही समय पर और जरूरत के अनुसार ही बुकिंग कराते हैं तो गैस वितरण व्यवस्था और भी बेहतर तरीके से चल सकेगी।
Agra News: एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, फोन कर मांग रहे OTP और बैंक डिटेल









