Agra News: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR ) की तैयारी इस समय बहुत स्पीड से चल रही है। जिले के कई इलाकों में बीएलओ अभी तक घर-घर फॉर्म नहीं पहुंचा सके है, जिससे लोगों में डर है की उनका नाम मतदाता सूची से हट न जाए। ऐसे में चुनाव आयोग ने ध्यान में रखते हुए ऐसे मतदाताओं को राहत देते हुए कहा है कि वे घर बैठे ऑनलाइन भी फॉर्म भर सकते है। अधिकारियों ने बताया कि जिन मतदाताओं ने अभी फॉर्म जमा नहीं किया है, उन्हें ड्राफ्ट मतदाता सूची में जोड़ा नहीं जाएगा।
आगरा में 3700 बूथ, पर 1700 पर नहीं पहुंचे फॉर्म
आगरा जिले में 9 विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान में कुल 3700 बूथ बनाए गए है। जिसमें से 35 लाख मातादाओं के घर ( SIR ) फॉर्म वितरण कर दिया गए है। जिला निर्वाचन कार्यालय का दावा है कि लगभग 2000 बूथों पर फॉर्म सौ प्रतिशत वितरित कर दिए गए है, लेकिन 1700 बूथों पर बीएलओ फॉर्म अभी तक नहीं पहुंचा सके, जिसके कारण 70 हजार से अधिक मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म नहीं मिला है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बीएलओ की लापरवाही की शिकायतें लगातार आ रही है।
Agra News: ऑनलाइन कैसे भरें SIR फॉर्म
स्टेप 1 – आधिकारिक वेबसाइट खोलें
अपने मोबाइल या लैपटॉप में ब्राउजर खोले और जाएं: voters.eci.gov.in यह चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट है, जहां से पूरे भारत में मतदाता संबधी सेवाएं उपलब्ध होती है।
स्टेप 2 – रजिस्ट्रेशन या लॉग-इन करें
यदि आपने पहले वोटर पोर्टल पर अकाउंट बनाया है तो सीधे लॉग-इन करें। नए उपयोगकर्ता मोबाइल दर्ज कर OPT के द्वारा से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
स्टेप 3 – Fill फॉर्म ऑनलाइन विकल्प चुनें
लॉग-इन के बाद आप साइट के होमपेज पर होंगे, आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। यहां आपको Form- 6 ये फॉर्म नया नाम जोड़ने के लिए और Form- 7 नाम हटने के लिए, Form- 8 सुधार के लिए और Form- 8A स्थानांतरण के लिए उपलब्ध होते है। SIR प्रकिया में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला form-8 है,
- हाउस-टू-हाउस सत्यापन
- परिवार के सदस्यों की जानकारी
- पत्ते का सत्यापन
- आयु की पुष्टि जैसी सभी चीजें शामिल होती है।
स्टेप 4 – अपनी जानकारी ध्यान से भरें
. नाम
. पिता/ पति का नाम
. जन्म तिथि या आयु
. घर का पता
. पहचान पत्र का विवरण
फोटो अपलोड ( यदि मांगा जाए )
साथ ही, यह कन्फर्म करे कि पता आधार कार्ड या अन्य दस्तावेजों से मेच खाता हो। अगर गलत जानकारी मतदाता सूची में समस्या पैदा कर सकती है।
स्टेप 5 – जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
आमतौर पर ये दस्तावेज मांगे जाते है
. आधार कार्ड
. निवास प्रमाण – बिजली बिल/रेंट एग्रीमेंट/राशन कार्ड
. उर्म का प्रमाण – जन्म प्रमाणपत्र/10 वीं की मार्कशीट/आधार कार्ड
. हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
सभी दस्तावेज साफ और पढ़ने के योग्य हों।
स्टेप 6 – फॉर्म सबमिट करें और ट्रैक करें
form भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। फॉर्म सबमिट के बाद आपको एक अकनॉलेजमेंट नंबर मिलेगा, जिससे आधार पर आप फॉर्म की स्थिति ट्रैक कर सकते है। चुनाव आयोग 20 से 30 दिनों में सत्यापन पूरा करने का प्रयास करता है। कुछ मामलों में बीएलओ घर जाकर दस्तावेजों की जांच भी करता है।
हेल्पडेस्क और कैंप भी लगाए जाएंगे
चुनाव कार्यालय ने ये भी घोषणा की है कि विधानसभा स्तर पर हेल्पडेस्क बनाए जाएंगे और बूथ स्तर पर विशेष कैप चलेंगे, जहां बीएलओ नहीं गए, वहां डिजिटल समाधान दिए जाएंगे। ऐसे मतदाता जो ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं करना जानते है, उनके लिए हेल्पडेस्क पर जाकर सहायता ले सकते है। और साथ जहां-जहा कैप भी लगाए जायेगे।
ऑनलाइन फॉर्म भरने के फायदे
. घर बैठे प्रक्रिया पूरी
. बीएलओ की प्रतीक्षा नहीं
. तुरंत अपडेट और ट्रैकिंग
. दस्तावेज सुरक्षित रूप से अपलोड
. गलतियों को आसानी से सुधार जा सकता है
इसी वजह से इस बार बड़ी संख्या में युवा और शहरों के मतदाता ऑनलाइन आवेदन कर रहे है।
कोई लोग ऑनलाइन SIR फॉर्म जरूर भरें?
किसको भरना चाहिए SIR फॉर्म
- जिनके घर बीएलओ नहीं आए
- जिनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है
- जिनका पता बढ़ना है
- जिनके परिवार में नया वोटर 18+ हुआ है
- जिनके दस्तावेज गलत है
- जिनके नाम दोहराए गए है
ऐसे सभी लोगों को SIP फॉर्म भरना अनिवार्य है।
Agra News: आगरा में GST की बड़ी कार्रवाई, गुटखा फर्म के 15 ठिकानों पर छापा











