Agra News: आगरा में दर्ज हवाओ का असर अब साफ दिखने लगा है। सुबह की ठंडक लागतार बढ़ रही है और लोगों ने महसूस करना शुरू कर दिया है कि तापमान धीरे-धीरे सामान्य से नीचे आ रहा है। गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जिससे शहर में ठंड का असर और तेज महसूस हुआ। हालांकि दोपहर होते-होते धूप खिलने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह-शाम की ठंडी हवा लोगो को अभी भी परेशान कर रही है।
सुबह तापमान में गिरावट, दोपहर में तेज धूप
गुरुवार सुबह 8 बजे तक ठंडक इतनी थी कि लोगों को गर्म कपड़ों के बिना बाहर निकलना मुश्किल लगा। इसके बाद 10 बजे की धूप तेज हुई और दोपहर 2 बजे बजे तक मौसम में हल्की गर्माहट महसूस होने लगी। अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम ढलते ही ठंडी हवाएं फिर से तेज होने लगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Agra News: शुक्रवार को छा सकता है घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की सुबह आगरा में कोहरा देखने को मिल सकता है। हवा में नमी बढ़ने और तापमान गिरने के कारण दृश्यता कम हो सकती है। इसका असर ट्रैफिक और सुबह की यात्राओं पर भी पड़ेगा। ड्राइवरों को सुबह-सुबह निकाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगर शुक्रवार की सुबह कोहरा दिखाई देता है तो आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी।
हवा में बढ़ते प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता
मौसम बदलने के साथ आगरा की हवा में मौजूद प्रदूषण फिर से बढ़ने लगा है। हवा रुकने और ठंड बढ़ने से प्रदूषक कण जमीन के नजदीक जमा होने लगते है, जिससे AQI तेजी से बढ़ता है। शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता माध्यम से खराब श्रेणी की ओर जाती दिख रही है। ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
सबसे अधिक AQI शाहजहां गार्डन इलाके में दर्ज किया गया, जहां सूचकांक 148 तक पहुंच गया। वहीं मनोहरपुर और दयालबाग में AQI 100 से भी नीचे रहा, लेकिन अन्य स्थानों पर धूल कण, कार्बन मोनो ऑक्साइड और सूक्ष्म प्रदूषण कणों का स्तर सामान्य पाया गया।
ठंडी हवा में स्वास्थ्य पर असर डॉक्टरों की चेतावनी
एसएन मेडिकल कॉलेज के रेस्पिरेटरी विभाग के चिकित्सकों के अनुसार सर्द हवा चलने से प्रदूषक जमीन के नजदीक टिक जाते है, जिससे सांस संबंधी मरीजों को दिक्कत बढ़ जाती है। विशेष रूप से
- दमा ( Asthma )
- हृदय रोग
- मधुमेह
- फेफड़ों की पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोग
- सुबह और रात के समय बाहर न निकलें
डॉक्टरों ने बुजुर्गों को सलाह दी है कि वे धूप निकलने के बाद ही टहलने जाएं, क्योंकि सुबह 6 से 9 बजे तक प्रदूषण स्टार सबसे अधिक रहता है।
सड़कों पर कोहरे का असर यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार की सुबह NH 2, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे और शहर की मुख्य सड़कों पर कोहरा से दिखना कम कर सकता है।
यात्रियों के लिए सलाह
- हाई बीम के बजाय लो बीम लाइट का इस्तेमाल करें।
- तेज गति सेए न चलें।
- सड़क पर दूरी बनाए रखें।
- गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें।
आने वाले 48 घंटे क्या रहेगा मौसम का मिजाज
अगले दो दिनों में आगरा का मौसम और ठंडा होगा। रात का तापमान और नीचे जा सकता है। सुबह की हवा शीतल बढ़ेगी और कोहरा लगातार बने रहने की संभावना है।
- न्यूनतम तापमान 9-10 सेल्सियस तक जा सकता है
- अधिकतम तापमान 23-25 सेल्सियस के आसपास रहेगा
- AQI में हल्की बढ़त जारी रह सकती है
जानकारों का कहना है कि अभी ठंड का पहला दौर है। दिसंबर के मध्य से तापमान में और गिरावट आएगी और कोहरा भी घना होगा।
लोगों को क्या सावधानियां रखनी चाहिए?
- गर्म कपड़े पहनकर ही सुबह बाहर निकलें
- कमरे को हवादार रखें, लेकिन सीधे ठंडी हवा से बचें
- गरम पानी से गरारे करें
- विटामिन-सी वाली चीजें भोजन में शामिल करें
- प्रदूषण वाले इलाकों में मास्क लगाएं
- अस्थमा इन्हेलर हमेशा साथ रखें ( यदि जरूरत हो )
Agra News: आगरा की हवा फिर हुई खराब: रोहता सबसे प्रदूषित, संजय प्लेस आवास विकास में बढ़ा AQI











