---Advertisement---

Agra News: आगरा में घना कोहरा, ताजमहल ओझल, तापमान गिरा 20 दिसंबर तक अलर्ट जारी

Published On: December 15, 2025
Follow Us
Agra News: आगरा में घने कोहरे के बीच ताजमहल
---Advertisement---

Agra News: सोमवार सुबह आगरा शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छा गया। हालात इतने खराब रहे कि कई जगहों पर विजिबिलिटी 10 से 100 मीटर के बीच सिमट गई। शहर की सड़कों, हाइवे और एक्सप्रेसवे पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते नगर आए। कोहरे के कारण सुबह की दिनचर्या भी प्रभावित हुई और लोगों को काम पर पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा।

ताजमहल भी रहा कोहरे की चादर में छिपा

घने कोहरे का असर आगरा के सबसे बड़े पर्यटक स्थल ताजमहल पर भी साफ दिखाई दिया। सुबह के समय ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटकों को निराशा हाथ लगी, क्योंकि कुछ ही कदम की दूरी से भी ताजमहल नजर नहीं आ रहा था। कई पर्यटक फोटो और सेल्फी लेने की उम्मीद में पहुंचे थे, लेकिन कोहरे के कारण यादगार तस्वीरें नहीं खींच सके। इससे पर्यटन गतिविधियों पर भी अस्थायी असर देखने को मिला।

सड़कों पर रेंगती रही गाड़ियां

कोहरे के चलते शहर की प्रमुख सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी बेहद कम होने की वजह से वाहनों की रफ़्तार पर ब्रेक लग गया। हाइवे पर जगह-जगह वाहन चालक हेड लाइट जलाकर चलते नजर आए। ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की।

एक्सप्रेसवे पर भी बिगड़े हालात

यमुना एक्सप्रेसवे समेत अन्य एक्सप्रेसवे पर भी कोहरे का असर देखा गया। सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि आगे चल रहे वाहन मुश्किल से दिखाई दे रहे थे। इस कारण कई वाहन चालकों ने अपनी यात्रा रोक दी, जबकि कुछ ने बेहद धीमी गति से सफर तय किया। सड़क सुरक्षा जो ध्यान में रखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया।

ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा असर

कोहरे का असर रेलवे संचालन पर भी साफ दिखाई दिया। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। सुबह आने वाली ट्रेनों के लेट होने से यात्राओं को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्राओं ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों की स्पीड कम रखी गई, जिससे देरी हुई। यही हाल आगरा के राज मंडी स्टेशन पर भी दिखा।

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ़्तार पर भी पड़ा असर

Agra News: तापमान में आई गिरावट, बड़ी ठंड

मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार सुबह यह गिरकर लगभग 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंडी हवाओ और कोहरे के कारण लोगों को ठंड का एहसास ज्यादा हुआ। सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों की संख्या भी कम नजर आई।

पिछले कुछ दिनों में आगरा के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

20 दिसंबर तक कोहरे को अलर्ट

मौसम विभाग ने आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए 20 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, सुबह के समय घना कोहरा बना रह सकता है, जबकि दोपहर में हल्की धूप निकलने की संभावना है। इससे तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात और सुबह ठंड बनी रहेगी।

लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि

  • कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय हैडलाइट और फॉग लाइट का इस्तेमाँ करें
  • तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं
  • सुबह के समय अनावश्यक यात्रा से बचें
  • बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं।

आगे क्या कहते है मौसम के हाल?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा और बढ़ सकता है। यदि हवा की गति धीमी रही तो सुबह के समय कोहरा और घना हो सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है

आगे का तापमान कुछ ऐसा हो सकता है

डेट अधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
15 दिसंबर 22 डिग्री सेल्सियस 8 या 9 सेल्सियस
16 दिसंबर 23 डिग्री सेल्सियस 9 सेल्सियस
17 दिसंबर 24 डिग्री सेल्सियस 8 से 9 सेल्सियस
18 दिसंबर 23 सेल्सियस 9 सेल्सियस
19 दिसंबर 24 सेल्सियस 9 सेल्सियस

Agra News: ठंड बढ़ने लगी, आगरा में न्यूनतम तापमान नीचे, प्रदूषण बढ़ा

Agra News: भाभी ने दिया सरप्राइज़ गिफ्ट, फिर ननद के हाथ-आंख बांधकर कर डाला खून से लथपथ

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment