Agra News: आगरा के जगदीपुरा क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने महिला सुरक्षा और समाज में बढ़ते अपराधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति के घर से बाहर जाते ही पड़ोसी में रहने वाला एक युवक जबरन उसके घर में घुस आया। यहां उसने न सिर्फ महिला के साथ जबरदस्ती की, बल्कि उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी लंबे समय तक महिला को ब्लैकमेल करता रहा और लगातार धमकियां देता रहा।
एक साल तक चलता रहा मानसिक उत्पीड़न
पीड़ित महिला के अनुसार यह सिलसिला बीते लभभग एक साल से चल रहा था। आरोपी युवक पहले अश्लील मैसेज और फोन कॉल के जरिए महिला को डराने लगा। धीरे-धीरे उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। महिला का कहना है कि आरोपी ने अब तक करीब 1.32 लाख रूपये वसूल लिए है। हर बार वह नए-नए बहने बनाकर पैसों की मांग करता था और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
14 नवंबर की रात की घटना ने बढ़ाई दरिदंगी
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर 2025 की रात आरोपी जबरन घर में घुस आया। उसने महिला से दो लाख रूपये की मांग की। जब महिला ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें की। इस घटना के बाद महिला पूरी तरह डर गई और मानसिक दबाव में आ गई। आरोपी लगातार यह कहता रहा कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
बदनामी के डर से लंबे समय तक रही चुप
महिला ने बताया कि सामाजिक दबाव, बदनामी का डर और परिवार की सुरक्षा को लेकर वह काफी समय तक चुप रही। उसे डर था कि अगर यह बात बाहर आई तो परिवार की इज्जत पर सवाल उठेंगे। आरोपी इसी दर का फायदा उठाता रहा उसे मानसिक व भावनात्मक रूप से शोषित करता रहा। वह व्हाट्सएप पर मैसेज भेजता, बार-बार फोन करता और धमकियां देता था।
Agra News: हिम्मत जुटाकर पहुंची थाने
लगातार मिल रही धमकियों और बढ़ते अत्याचार के कारण आखिरकार पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाई और पुलिस का सहारा लिया। उसने थाना जगदीशपुरा में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसका जीना मुश्किल कर दिया था और अब उसे कानून से न्याय की उम्मीद है।
पुलिस की कार्रवाई, मामला किया दर्ज
पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के आरोपी काफी गंभीर है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त करवाई कि जाएगी।
कानूनी जानकारों के मुताबिक ऐसे मामलों में पीड़ित को बिना डर के तुरंत पुलिस में शिकायत करनी चाहिए। आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता में बैकमेलिंग, छेड़छाड़ और जबरन वसूली के लिए सख्त प्रावधान है। समय पर शिकायत करने से न सिर्फ आरोपी पकड़ा जाता है, बल्कि अन्य संभावित पीढ़ियों को भी बचाया जा सकता है।

समाज की जिम्मेदारी भी अहम
इस तरह के मामलों में सिर्फ कानून ही नहीं, बल्कि समाज की भूमिका भी अहम होती है। पीड़ित को दोष देने की बजाय उसका साथ देना चाहिए। परिवार और आसपास के लोगों का सहयोग मिलने से पीड़ित को आगे आने की हिम्मत मिलती है। इस मामले में उम्मीद है कि पुलिस की कार्रवाई से आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी जिससे आगे से कोई ऐसा न कर सके और पीड़ित को न्याय मिलेगा।
Agra News: आगरा का पांच सितारा होटल क्यों आया नगर निगम के निशाने पर? सामने आई बड़ी वजह
Agra News: भाभी ने दिया सरप्राइज़ गिफ्ट, फिर ननद के हाथ-आंख बांधकर कर डाला खून से लथपथ










