Agra News: सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वालो को झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 1 सितंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। देश के अलग-अलग शहरों में कीमतों में बदलाव किया गया है। आगरा में भी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेज कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है। इसके बाद घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट जारी किए जाते है। सितंबर की शुरुआत में 19 किलो वाले कर्मिशयल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है, जबकि इस्तेमाल वाले 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत में आगरा में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आगरा में 19 किलो सिलेंडर कितना महंगा हुआ?
आगरा में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत रु 9.50 बढ़ी है। अगस्त में इसका रेट रु 2,792 था। अब 1 सितंबर 2026 से नया रेट रु 2,801.50 प्रति सिलेंडर हो गया है। यानी आगरा में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, चाय की दुकान और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाला कमर्शियल सिलेंडर अब पिछले महीने की तुलना में रु 9.50 महंगा मिलेगा।
आगरा में 2026 में कब कब बदले कमर्शियल LPG के दाम?
| महीना | रेट | बदलाव |
| जनवरी | रु 1,746 | +रु 111 |
| फरवरी | रु 1,795 | +रु 49 |
| मार्च | रु 1,939 | +रु 144 |
| अप्रैल | 2,132.50 | +रु 193.50 |
| मई | रु 3,125.50 | +रु 993 |
| जून | रु 3,167.50 | +रु 42 |
| जुलाई | रु 2,984 | -रु 183.50 |
| अगस्त | रु 2,792 | -रु 192 |
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े
आगरा के घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में 1 सितंबर को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आगरा में घरेलू सिलेंडर का रेट रु 954.50 ही है। इसका मतलब है कि घर में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान्य 14.2 किलो सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिलेगा। कीमत में बदलाव मुख्य रूप से कर्मिशयल LPG सिलेंडर में हुआ है। कर्मिशयल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई की दुकान, कैंटीन और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है। ऐसे कारोबारी में एक महीने में कई सिलेंडर इस्तेमाल होते है।
एक सिलेंडर पर रु 9.50 की बढ़ोतरी छोटे लग सकती है, लेकिन ज्यादा सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों का कुल खर्च बढ़ सकता है। इसका असर आगे चलकर खाने-पीने की चीजों की लागत पर भी पड़ सकता है, हालांकि कीमत बढ़ना या न बढ़ना संबधित कारोबारी का फैसला होगा।
क्यों बढ़ाए गए LPG के दाम? (Agra News)
LPG की कीमतों में बदलाव कई बाजार स्थितियों और लागत से प्रभावित होता है। तेज कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों, आयात लागत और अन्य खर्चों को ध्यान में रखकर कीमतों में बदलाव करती है। 1 सितंबर की बढ़ोतरी के पीछे सरकार की ओर से कोई विस्तृत कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। अब तक कर्मिशयल LPG की कीमतों में कई बार उतार-चढ़ाव हो चुका है। जिसमें छह बार कीमतें बढ़ी है तो दो बार कीमतें घटी भी है।
LPG Gas Cylinder Rules: 1 सितंबर से बदलेंगे ये नियम, e-KYC से OTP तक जानें पूरी जानकारी






