Agra Weather: आगरा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शहर में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई है और कई जगह पर हल्की बारिश भी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को आगरा में लगभग 40 से 80 प्रतिशत तक बारिश की संभावना बनी हुई थी, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
बादलों से ढका रहा आसमान
शुक्रवार से ही आगरा का आसमान ज्यादातर समय बादलों से घिरा हुआ है। वर्तमान तापमान करीब 19 से 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बादलों की वजह से धूप पूरी तरह नहीं निकल पा रही, जिससे ठंड का असर बना हुआ है।
हल्की बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगरा और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश या बुंदाबांदी से ठंड बढ़ सकती है। सुबह और रात के समय पहले से ही ठंड महसूस की जा रही है, वहीं बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
Agra Weather: आने वाले दिनों का मौसम
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
- 24 जनवरी: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना अधिक
- 25 जनवरी: मौसम साफ हो सकता है, हल्की धूप निकलेगी
- 26 जनवरी: फिर से बादल छाए रहेंगे और साथ ठंड बढ़ेगी
- 27 जनवरी: बारिश की संभावना 80% तक है
- 28 जनवरी: बादल छाए रहेंगे, बारी की भी संभावना रहेगी
- 29 जनवरी: मौसम साफ हो सकता है, हल्की धूप निकलेगी
- 30 और 31 जनवरी: फिर से बादल छाए रहेंगे, और बारिश की संभावना 60% तक रहेगी
- 1 फरवरी को फिर मौसम साफ देखने को मिलेगा
इन दिनों अधिकतम तापमान 19 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच बना रह सकता है।
कोहरा देखने को मिलेगा, जनजीवन पर असर
बादल और बारिश संभावना के चलते सुबह के समय सड़कों पर हल्का कोहरा भी देखा जा सकता है। इससे बहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। हल्की बारिश किसानों के लिए फसलों के लिहाज से राहत लेकर आ सकती है, लेकिन अधिक बारिश होने पर सरसों और आलू की फसल को नुकसान भी पहुंच सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम पर नजर रखने की सलाह दी है।











