Agra News: एत्मादपुर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक सड़क हादसे में कांवड़ खंडित हो गई। घटना से घटना से नाराज कांवड़ियों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कावड़ियों से बातचीत कर उन्हें समझाया स्थिति को संभाला।
जानकारी के मुताबिक, कांवड़िए कावड़ यात्रा के दौरान एत्मादपुर क्षेत्र से गुजर रहे थे। एक हॉस्पिटल के सामने एक कांवड़िए की एक्टिवा से टक्कर हो गई। हादसे में कांवड़िए को मामूली चोट आई, लेकिन टक्कर के दौरान उसकी कांवड़ खंडित हो गई।
कांवड़ खंडित होने पर हाइवे पर लगाया जाम (Agra News)
कांवड़ खंडित होने की जानकारी मिलते ही साथी कांवड़िए नाराज हो गए। उन्होंने नेशलन हाइवे पर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया। हाईवे पर कांवड़ियों के जमा होने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और किसी तरह की परेशानी न होने देने का भरोसा दिया।
पुलिस ने दूसरी कांवड़ लगाकर मामला संभाला
पुलिस ने कांवड़ियों की आस्था को देखते हुए तुरंत दूसरी कांवड़ की व्यवस्था कराई। इसके बाद टीम कांवड़ियों को पुलिस वाहन में दो कांस्टेबलों के साथ कासगंज भेजा गया, जहां से वे नई कांवड़ लेकर वापस लौट सके। पुलिस की पहल के बाद कांवड़िए शांत हो गए और नेशनल हाइवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई। रविवार करीब साढ़े तीन बजे तक स्थिति सामान्य होने की जानकारी सामने आई।
Agra Crime News: बैंकिंग बंद थी, फिर भी खाते से 5 लाख पार, आगरा में साइबर ठगी




