Agra Crime News: साइबर ठगों ने बेकिंग सिस्टम को चकमा देकर एक व्यक्ति के खाते से करीब 5 लाख रूपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग पहले से बंद कर रखी थी। इसके बावजूद 12 अगस्त की सुबह उसके खाते से रकम निकल गई। मामले की शिकायत के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुबह खाते से निकली 5 लाख रूपये की रकम
शमशाबाद रोड स्थित डी-54 अंसल टाउन निवासी नवीन कुमार शर्मा के मुताबिक, 12 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे उनके मोबाइल पर खाते से 5 लाख रूपये निकलने का मैसेज आया। अचानक इतनी बड़ी रकम खाते से निकलने की जानकारी मिलते ही उनके होश उड़ गए। नवीन के अनुसार, उन्हें यह समझ नहीं आया कि रकम कब और किस तरीके से खाते से ट्रांसफर हुई। इसके बाद तुरंत उन्होंने बैंक से संपर्क किया। जांच-पड़ताल के दौरान उन्होंने बैंकिंग सेवाओं को लेकर भी जानकारी दी।
नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग पहले से थी बंद
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा पहले से ही बंद कर रखी थी। इसके बावजूद खाते से इतनी बड़ी रकम निकल जाना कई सवाल खड़े करता है। जानकारी मिलते ही नवीन बैंक पहुंचे और अपने खाते से जुड़ी सेवाओं को बंद कराया। इसके साथ ही ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई गई, ताकि रकम के ट्रांजेक्शन का पता लगाया जा सके।
साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR (Agra Crime News)
पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बैंक से खाते के लेनदेन का पूरा विवरण मांगा है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि 5 लाख रूपये किस खाते में ट्रांसफर हुए और इस ट्रांजेक्शन को किस माध्यम से अंजाम दिया गया। पुलिस लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने के साथ रकम की मनी ट्रेल भी खंगाल रही है। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि रकम सबसे पहले किस खाते में पहुंची और उसके बाद उसे आगे कहा ट्रांसफर किया गया।
KYC और बैंकिंग जानकारी के नाम पर ठग रहे साइबर ठग
साइबर सेल के मुताबिक, ठग अलग-अलग तरीको से लोगों को निशाना बना रहे हैं। कभी फर्जी कस्टमर केयर बनकर, तो कभी KYC अपडेट या पुलिस करवाई का डर दिखाकर लोगों से बैंकिंग से जुड़ी जानकारी हासिल की जाती है। कई मामले में ठग फोन कॉल, लिंक या मैसेज के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। इसके बाद ओटीपी, पासवर्ड या खाते से जुड़ी दूसरी गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाती है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के फोन पर बैंक खाते, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। अगर खाते में कोई संदिग्ध लेनदेन दिखाई दे तो तुरंत बैंक से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।
आगरा न्यूज: आगरा के फाउंड्री नगर सैयद चौराहे पर 11 हजार बोल्ट की लाइन से मोरनी की मौत
Agra Crime News: आगरा कैंट में मोबाइल चोर गिरफ्तार, 10 फोन बरामद




