---Advertisement---

Agra News: आगरा यूनिवर्सिटी में 53 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ऑनलाइन आवेदन का सुनहरा मौका

Published On: January 23, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा यूनिवर्सिटी शिक्षक भर्ती 53 पद
---Advertisement---

Agra News: डॉ भीमराव अंबेडकर विश्विद्यालय ( आगरा युनिवर्सिटी ) में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विश्वविधालय प्रशासन ने विभिन्न विषयों में 53 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिससे योग्य और इच्छुक लोग आवेदन कर सकते है।

लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विश्वविद्यालय के कई विभागों को इस भर्ती से मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही, यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए भी खास माना जा रहा है, जो प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति की इंतजार कर रहे थे।

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह भर्ती 25 से अधिक विषयों में की जाएगी। इसमें विज्ञान, कला, वाणिज्य और अन्य संकायों के प्रमुख विषय शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से कई विभाग अतिथि शिक्षकों के भरोसे चल रहे थे, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 53 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदों को तीन भाग में बांटा गया है

  1. प्रोफेसर
  2. एसोसिएट प्रोफेसर
  3. असिस्टेंट प्रोफेसर

हर पद के लिए अगल-अगल शैक्षणिक योग्यता और अनुभव तय किया गया है, जो यूजीसी के मानकों के अनुसार होगा। विश्वविधालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से साफ तरीके के जांचा जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसके साथ ही प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी निर्धारित समय सीमा के भीतर विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करानी होगी।

भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 3000 हजार रूपये जबकि एससी-एसटी के लिए 2500 रूपये शुल्क रखा गया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है। विश्विद्यालय प्रशासन ने उम्मीदवारों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें।

चयन प्रक्रिया में पहले आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। चयन शैक्षणिक अंकों, शोध कार्य, अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय अधिकारियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया यूजीसी और राज्य सरकार के नियमों के तहत की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

आगरा और आसपास के जिलों के शिक्षण क्षेत्र से जुड़े युवाओं में इस भर्ती को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय बाद आगरा यूनिवर्सिटी में इतने बड़े स्तर पर नियमित शिक्षक भर्ती निकाली गई है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इस भर्ती से न केवल बेरोजगारी कम होगी, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक रैंकिंग और पढ़ाई का स्तर भी बेहतर होगा।

विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आवेदन की अंतिम तारीख 15 मार्च है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करे लें ।

Agra Weather: आगरा में बदला मौसम, कई जगह पर बारिश हुई, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment