Agra News: गणतंत्र दिवस से ठीक दो दिन पहले देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने आगरा के सिनेमाघरों में शानदार दस्तक दी है। रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह के पहले शो से ही सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लग गईं, जबकि कई जगह एडवांस बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी थी। दर्शकों की भीड़ और माहौल देखकर साफ कहा जा सकता है कि फिल्म ने आगरा में मजबूत शुरुआत की है।
रिपब्लिक डे के आसपास रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर शहर में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। देशभक्ति की भावना से जुड़ी इस फिल्म को परिवार के साथ देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों तक पहुंचे। खास बात यह रही कि महिलाओं और युवाओं की भागीदारी भी काफी अधिक देखने को मिली।
14 सिनेमाघरों में 91 शो, हर इलाके में दिखा उत्साह
आगरा शहर के कुल 14 सिनेमाघरों में बोर्डर 2 रिलीज हुई। इनमें 6 सिंगल स्कीन और 4 मल्टीप्लेक्स शामिल है। कुल मिलाकर शहर में फिल्म के 91 शो लगाए गए है, फिर भी लोगों को टिकट नहीं मिल पा रही है।
आगरा के सिनेमाघरों में शो की स्थिति इस प्रकार रही
- सर्व मल्टीलेप्स – 25 शो
- पारस पल्स – 14 शो
- गोल्ड – 14 शो
- विमल सिनेपेल्स – 8 शो
- श्री टॉकीज – 4 शो
- मेहर थिएटर – 4 शो
- संजय टॉकीज – 4 शो
- भरत सिनेमा – 4 शो
- पन्ना टॉकीज 4 शो
- छोटू महाराजा – 4 शो
- चित्रा – 3 शो
- राजीव – 3 शो
संजय प्लेस, सदर बाजार, भगवान टॉकीज और सिकंदरा क्षेत्र के सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। कई शो पहले ही दिन हाउसफुल रहे, जबकि कुछ स्थानों पर दोपहर और शाम के शो में भी सीटें जल्दी भर गई।
सुबह से ही लगी कतारें, पहले दिन कई शो हाउसफुल
फिल्म की रिलीज के साथ ही सुबह के पहले शो से सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं। खासकर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के बाहर माहौल बिल्कुल उत्सव जैसा नजर आया। टिकट खिड़कियों पर भीड़ और दर्शकों का जोश साफ दिख रहा था। कई दर्शकों ने बताया कि उन्होंने फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही करा ली थी, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि गणतंत्र दिवस के चलते टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है। यही वजह रही कि कई शो रिलीज के पहले ही दिन फुल हो गए।

दर्शकों की प्रतिक्रिया, परिवार के साथ देखने लायक फिल्म
फिल्म देखकर बाहर निकले दर्शकों ने ‘बॉर्डर 2’ की जमकर तारीफ की। दर्शकों का कहना है कि लंबे समय बाद ऐसी फिल्म देखने को मिली है, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है।
एक महिला दर्शक ने कहा,
“बहुत दिनों बाद ऐसी देशभक्ति से भरी फिल्म देखने को मिली। फिल्म की एक्टिंग और कहानी दोनों ही शानदार हैं।”
वहीं एक अन्य दर्शक ने बताया,
“पहली ‘बॉर्डर’ फिल्म भी यादगार थी और यह फिल्म भी उसी स्तर की लगी। डायलॉग दमदार हैं और कहानी देशभक्ति की भावना को मजबूती से सामने रखती है।”
सनी देओल और वरुण धवन की एक्टिंग ने मचाया धमाल
दर्शकों ने फिल्म में सनी देओल की दमदार वापसी और वरुण धवन के गंभीर अभिनय को खूब सराहा है, खासकर फिल्म के युद्ध के साथ-साथ देश प्रेम, बलिदान और पारिवारिक भावनाओं को छूने वाले पहलू को पसंद किया है, जिससे यह हर वर्ग के दर्शकों से जुड़ सकी है। समीक्षाओं के अनुसार, सनी देओल का किरदार और उनके डायलॉग्स लोगों को पसंद आ रहे हैं, वहीं वरुण धवन ने भी अपनी गंभीर भूमिका से प्रभावित किया है, और फिल्म की कहानी देशभक्ति और इमोशंस का अच्छा मिश्रण है।
26 जनवरी के आसपास और बढ़ सकती है भीड़
सिनेमाघर संचालकों के कहा, 25 और 26 जनवरी की छुट्टी और वीकेंड को देखने हुए आने वाले दिनों में दर्शकों की संख्या और बढ़ सकती है। खासकर गणतंत्र दिवस के दिन सुबह और दोपहर के शो में भारी भीड़ रहने की संभावना जताई जा रही है। संचालकों का कहना है कि अगर इसी तरह का रिस्पॉन्स बना रहा तो शो की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। फिलहाल, फिल्म की ओपनिंग से सभी संचालक खुश नजर आए।
Agra Crime: आगरा में रोजर फेक्ट्री चोरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड के लिए रची गई करोड़ों की साजिश






