---Advertisement---

Agra News: आगरा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: प्रेमी ने शक में प्रेमिका को मौत के घाट उतारा

Published On: January 26, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा गर्लफ्रेंड मर्डर केस में CCTV से खुलासा
---Advertisement---

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्रेम संबंध में शक और आपसी विवाद के चलते एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने युवती को अपने ऑफिस बुलाया और वहां वारदात को अंजाम दिया। घटना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पार्वती विहार इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विनय राजपूत और मृतका मिंकी (परिवर्तित नाम) दोनों एक ही निजी कंपनी में काम करते थे। पिछले करीब तीन से चार वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे और साथ समय बिताते थे। आरोपी विनय शादी करना चाहता था, जबकि युवती इस रिश्ते को लेकर स्पष्ट निर्णय नहीं ले पा रही थी। इसी बीच विनय को शक होने लगा कि मिंकी किसी अन्य युवक के संपर्क में है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ।

पुलिस के अनुसार, विनय को यह बात लगातार परेशान कर रही थी कि मिंकी किसी और युवक के साथ समय बिता रही है। उसने कई बार युवती को समझने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो दोनों के बीच तनाव बढ़ना चला गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से काफी तनाव में था और इसी तनाव ने धीरे-धीरे अपराध का रूप ले लिया।

23 जनवरी को मिंकी ने विनय को कॉल कर कहा कि शादी की खरीदारी के लिए संजय प्लेस जा रही हूं। फिर विनय ने उसे कहा कि कुछ जरूरी काम है और ऑफिस आना होगा। भरोसे में आकर युवती आरोपी के ऑफिस पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले ही से अपने ऑफिस में मौजूद अन्य करचारियों को छुट्टी दे दी थी, ताकि वहां कोई मौजूद न रहे। जैसे ही मिंकी ऑफिस पहुंची, दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विवाद के दौरान वह अपना आपा खो बैठा। गुस्से और शक की हालत में उसने युवती का गला रेत कर हत्या कर दी। और सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद विनय ने सिर को बैग में रख कर उसे और उसकी बॉबी को बोरे में रखकर रात होने का इंतजार करने लगा। ताकि किसी को शक न हो।

मृतक मिंकी की फोटो

रात के समय आरोपी मिंकी की स्कूटी से शव को लेकर बाहर निकला। वह शव को यमुनापार झरना नाले के जंगल में फेंकने जा रहा था। तभी यमुना पुल पर अचानक से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और बोरा गिर गया। इसी दौरान एक राहगीर ने उसे देख लिया, जिससे वह घबरा गया और शव वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इलाके के करीब 100 CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी स्कूटी पर बोरा ले जाते हुए साफ दिखाई दिया। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचीं।

इसी दौरान देर रात जब मिंकी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। फिर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लकड़ी की तलाश में 4 टीम के बनाई। जांच के दौरान 24 जनवरी की रात करीब 12:30 बोरे में एक लड़की की लाश मिलने की सूचना मिली। फिर टीम ने हाइवे पर लगे 100 CCTV कैमरे की जांच की तो पता लगा कि आरोपी स्कूटी में बोरा ले जाते हुए दिखाई दिया।

इस पूरे मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी। आरोपी ने पहले से तैयारी की थी और मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Agra News: आगरा में सर्द हवाओ का कहर, जानिए आगे कैसे रहेगा मौसम

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment