Agra Latest News: होली के त्यौहार को देखते हुए यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल की ओर से उधना-आयोध्य कैंट से स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही रोडवेज विभाग ने भी होली के दौरान बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सुरक्षित और समय पर अपने घर पहुंच सकें।
रेलवे के अनुसार यात्राओं की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 09097/09098 उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन चालू की जाएगी। आगरा रेल मंडल के पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यह ट्रेन उधना से 10 फरवरी से 24 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी, जबकि अयोध्या कैंट से 11 फरवरी से 25 मार्च तक हर बुधवार को इसका संचालन किया जाएगा।
जानिए ट्रेन का पूरा समय और रूट
उधना से यह स्पेशल ट्रेन मंगलवार सुबह 6:45 बजे रवाना होगी और रात 12:20 बजे आगरा के ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 11 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बुधवार को अयोध्या कैंट से दोपहर 1:30 बजे चलकर रात 10:30 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी और अगले दिन शाम 5:30 बजे उधना स्टेशटन पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्राओं की सुविधा के लिए 2 थर्ड एसी, 18 स्लीपर और 2 जनरल डिब्बे लगाए गए है, जिससे बड़ी संख्या में होली पर घर पहुंचने पर यात्राओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है
होली पर ट्रेनों में सीटों की भारी कमी
होली के चलते आगरा से गुजरने वाली अधितर ट्रेनों में पहले ही सीटें फुल हो चुकी हैं। फरवरी के अंत से मार्च की शुरुआत तक पंजाब मेल, मालवा एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस और गोवा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में किसी भी क्लास में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। यात्रियों का कहना है कि होली पर घर पहुंचने के लिए काफी पहले से टिकट बुक करने के बावजूद भी वेटिंग खत्म नहीं हो रही है, आगरा के निवासी लोगों का कहना है की होली पर ज्यादातर ट्रेनों का टिकट कन्फर्म नहीं हो पा रहा है जिसकी वजह से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रोडवेज ने भी बढ़ाई बसों के फेरे
होली के अवसर पर केवल रेलवे ही नहीं, बल्कि रोडवेज विभाग ने भी यात्रियों को राहत देने की तैयारी कर ली है। होली से पहले और त्योहार के दौरान बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, साथ ही मथुरा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और जयपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि होली पर लोगों को घर पहुंचाने के लिए विशेष योजना बनाई गई है, जिससे यात्रियों को बस स्टैंड पर ज्यादा परेशानी न उठानी पड़े।
Agra Latest News: जल्द मिल सकती है और राहत
आगरा रेल मंडल केe अधिकारियों ने संकेत दिए है कि यदि यात्राओं की भीड़ और बढ़ती है, तो आगे और भी होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है। फिलहाल उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जाने वाले लोग और श्रद्धाओं तथा पूर्वाचल की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Agra News: अब बिना आधार नहीं होगी रजिस्ट्री, जानिए नया नियम कैसे बदलेगा प्रक्रिया






