---Advertisement---

Agra News: मतदाता सूची में चौंकाने वाली गलती: 15 साल में पिता बनने का रिकॉर्ड, प्रशासन हैरान

Published On: February 6, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में मतदाता सूची की उर्म गणना में सामने आई गड़बड़ी
---Advertisement---

Agra News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) के बाद आगरा जिले में चौंकाने वाली विसंगतियां सामने आई है। उर्म के गणित ने प्रशासन से लेकर आम लोगों तक को हैरान कर दिया है। कहीं 15 वर्ष की उर्म में पिता बनने का रिकॉर्ड सामने आया है, तो कही 30 वर्ष में दादा बनने की स्थिति दर्ज हो गई। इन गंभीर समस्या के चलते जिले में 4.39 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे है।

मतदाता सूची की जांच में सामने आई ये गड़बड़ियां सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले चुनावों में लाखों मतदाताओं के मताधिकार पर संकट बन सकती है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए इसे जल्द से जल्द सुधार प्रक्रिया तेज किया जाएगा।

एसआईआर के बाद खुली पोल, उर्म का गणित पूरी तरह गड़बड़

जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 4 नवंबर से 26 दिसंबर तक चलाया गया था। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करना था। सत्यापन के बाद जो गणना प्रपत्र भरे गए, उन्हीं में बड़ी संख्या में गड़बड़ी सामने आईं। रिकॉर्ड में ऐसे मामले पाए गए हैं, जहां पिता और पुत्र की उम्र में 15 साल से भी कम का अंतर दर्ज है। वहीं कुछ मामलों में पिता-पुत्र के बीच 50 साल से अधिक का अंतर दिखाया गया है, जो व्यावहारिक रूप से असंभव माना जा रहा है।

36 लाख से घटकर 27.64 लाख मतदाता, फिर भी नहीं थमी गड़बड़ी

एसआईआर से पहले जिले में कुल 36 लाख मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण के बाद इनमें से 8.36 लाख नाम काट दिए गए, जबकि 3.25 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी। इसके बावजूद 4.39 लाख ऐसे गणना प्रपत्र सामने आए, जिनमें गलत जानकारियां भरी गई थीं। इन 4.39 लाख मतदाताओं को अब नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा मैपिंग से छूटे 3.25 लाख मतदाताओं को भी नोटिस भेजे जाएंगे। इस तरह कुल मिलाकर जिले में 7.64 लाख मतदाताओं को नोटिस मिलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार गुरुवार तक 7.64 लाख में से 5.25 लाख नोटिस प्रिंट किए जा चुके है। इनमें से करीब 2.40 लाख नोटिस मतदाताओं के घर तक पहुंचा दिए गए है। अब तक 75 हजार मतदाता दस्तावेजों के साथ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी के सामने सुनवाई के लिए पेश भी हो चुके है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान बड़ी संख्या में कड़बड़ी सामने आई है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

माता-पिता के नाम और स्पेलिंग में भी भारी गलतियां

उम्र की गड़बड़ी के अलावा कई मतदाताओं के रिकॉर्ड में माता-पिता के नाम तक गलत दर्ज पाए गए हैं। कहीं पिता की जगह माता का नाम लिखा है, तो कहीं अंग्रेजी स्पेलिंग में गड़बड़ी हैं। ऐसे मामलों में भी संबंधित मतदाताओं को नोटिस भेजकर सुधार के आदेश दिए जा रहे हैं। निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि ये गलतियां अधिकतर गणना प्रपत्र भरते समय हुई लापरवाही का नतीजा हैं। यदि समय रहते इन्हें ठीक नहीं किया गया, तो भविष्य में मतदाता को मतदान से वंचित होना पड़ सकता है।

बीएलओ की भूमिका पर उठे सवाल

पूरे मामले में बूथ लेवल अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एसआईआर के दौरान बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करना था, लेकिन कई क्षेत्रों में न तो अधिकारी घर पहुंचे और न ही मतदाताओं ने फॉर्म सही ढंग से भरे। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, कई बीएलओ ने बिना मौके पर पहुंचे ही प्रपत्र भर दिए, जबकि कुछ जगहों पर मतदाताओं ने जानकारी बिना जांचे दे दी। नतीजा यह हुआ कि अब लाखों मतदाताओं को नोटिस जारी करने की नौबत आ गई।

आज अंतिम मौका, फॉर्म-6 से कराएं सुधार

जिला निर्वाचन अधिकारी ने साफ कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं या जिनके रिकॉर्ड में गड़बड़ी हैं, उनके पास खुद को मतदाता बनाए रखने का आज अंतिम मौका है। ऐसे मतदाताओं को फॉर्म-6 भरकर आवेदन करना होगा। जिन लोगों को नोटिस मिला है, उन्हें 26 फरवरी तक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी के समक्ष जरूरी दस्तावेजों के साथ जवाब दाखिल करना अनिवार्य है। यदि तय समयसीमा में जवाब नहीं दिया गया, तो मतदाता सूची से नाम कटने का खतरा बना रहेगा।

आंकड़ों पर एक नजर: (Agra News)

  • कुल नोटिस जारी होने है: 7.64 लाख
  • अब तक प्रिंट हुए नोटिस: 5.25 लाख
  • घर तक पहुंचे नोटिस: 2.40 लाख
  • सुनवाई के लिए पेश मतदाता: 75 हजार
  • गलत गणना प्रपत्र: 4.39

Agra Crime News: पैसे के विवाद में भाई बना कातिल, बहन की गोली मारकर हत्या

Agra SIR Voter: आगरा में 3.25 लाख मतदाताओं को नोटिस, जानें कौन-सा दस्तावेज है जरूरी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment