---Advertisement---

अटलपुरम फेस 3 में 215 आवासीय भूखंडों का पंजीकरण शुरू, 16 मार्च अंतिम तिथि

Published On: February 14, 2026
Follow Us
अटलपुरम फेज 3 सेक्टर-8 आवासीय प्लॉट आगरा
---Advertisement---

अटलपुरम फेस 3: आगरा शरार में अपने घर का सपना देश रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने अटलपुरम टाउनशिप के फेस-3 में आवासीय भूखंडों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना में कुल 215 भूखंड उपलब्ध कराए गए है। इच्छुक आवेदक 16 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। एडीए अधिकारियों के अनुसार योजना को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को बिना किसी बिचौलिये के सीधे लाभ मिल सके। पंजीकरण की शुरुआत कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप और एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुणमौली की उपस्थिति में की गई।

सेक्टर-8 में उपलब्ध है 215 भूखंड

अटलपुरम फेस-3 के सेक्टर-8 में कुल 215 आवासीय भूखंड शामिल किए गए है। इनमें कई श्रेणियों के प्लॉट उपलब्ध है, ताकि अलग-अलग आय वर्ग के लोग आवेदन कर सकें।

  • एमआईजी श्रेणी के 54 भूखंड
  • एमआईजी-2 के 5 भूखंड
  • एचआईजी-3 के 65 भूखंड
  • एचआईजी के 79 भूखंड
  • सुपर एचआईजी के 12 भूखंड

अधिकारियों का कहना है कि भूखंडों का आकार और मूल्य श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

अटलपुरम फेज-3 में16 मार्च अंतिम तिथि

एडीए ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए इच्छुक आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें। यदि आवेदनों की संख्या उपलब्ध भूखंडों से अधिक होती है, तो आवंटन प्रक्रिया लॉटरी प्रणाली के रूप से की जाएगी। इससे सभी पात्र आवेदकों को समान अवसर मिल सकेगा।

अटलपुरम टाउनशिप को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। यहां चौड़ी सड़कें, पार्क, सीवर और जलापूर्ति व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटिंग और हरित क्षेत्र की योजना शामिल है। शहर के मुख्य मार्गों से इसकी कनेक्टिविटी बेहतर बताई जा रही है। एडीए चाहता है कि शहर में घर और कॉलोनियां सही प्लानिंग के साथ बनें, ताकि विकास व्यवस्थित तरीके से हो और लोगों को अच्छी सुविधाएं मिल सकें। तेजी से बढ़ती आबादी के बीच नियोजित कॉलोनियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई

क्रम में एडीए की टीम ने शुक्रवार को छत्ता जोन में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे के पास लगभग 5500 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना स्वीकृत लेआउट के निर्माण कार्य किया जा रहा था। बताया गया कि संबंधित कॉलोनी का नक्शा और लेआउट एडीए से स्वीकृत नहीं था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया और अवैध संरचनाओं को गिरा दिया। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें।

एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण की प्राथमिकता है कि शहर में नियोजित विकास हो और लोगों को सुरक्षित निवेश का विकल्प मिले। अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई और अधिकृत योजनाओं में भूखंड उपलब्ध कराना इसी नीति का हिस्सा है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिकृत योजनाओं में ही निवेश करें और किसी भी संदिग्ध प्रोजेक्ट की जानकारी प्राधिकरण को दें। इससे न केवल धोखाधड़ी पर रोक लगेगी बल्कि शहर का विकास भी सुव्यवस्थित तरीके से हो सकेगा।

निवेश के लिहाज से भी अवसर

रियल एस्टेट जानकारों का मानना है कि शहर में विकसित हो रही टाउनशिप में भूखंड खरीदना भविष्य में निवेश के रूप में फायदेमंद हो सकता है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, वहां संपत्ति का मूल्य समय के साथ बढ़ने की संभावना रहती है। अटलपुरम फेस-3 की योजना भी ऐसे ही क्षेत्रों में से एक मानी जा रही है, जहां भविष्य में आवासीय मांग बढ़ सकती है।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. एडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    (Google पर “ADA Agra official website” सर्च करें)
  2. होमपेज पर “अटलपुरम फेज-3” या “नई आवासीय योजना” का लिंक खोजें।
  3. योजना के पेज पर जाकर “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  4. अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  5. मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें
    आधार कार्ड
    पैन कार्ड
    पासपोर्ट साइज फोटो
    अन्य आवश्यक दस्तावेज (जैसा निर्देश हो)
  6. निर्धारित पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करें
    (नेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / यूपीआई के माध्यम से)
  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद/पावती डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

Agra News: आगरा में लापता छात्रा की यमुना किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment