आगरा हाइवे हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद महिला का शव कई वाहनों से कुचला

Published On: फ़रवरी 25, 2026
Follow Us & Share
Agra Accident News: आगरा ऑटो दुर्घटना

आगरा हाइवे हादसा: शहर के एत्माद्दौला क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, हाइवे पार रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद महिला का शव सड़क पर पड़ा रह गया और अंधेरे में पीछे से आते कई तेज रफ्तार वाहन उसके ऊपर से गुजरते चले गए। इससे शव बुरी तरह कटा-फटा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

कैसे हुआ हादसा

घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। महिला ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज -1 से फेज -2 की ओर जाने के लिए हाईवे पार कर रही थी। उसी दौरान रामबाग की ओर से फिरोजाबाद की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

इसी बीच पीछे से आ रहे अन्य भारी वाहन और ट्रक अंधेरे के कारण सड़क पर पड़े शव को देख नहीं सके और एक के बाद एक उसके ऊपर से गुजरते चले गए। बताया जा रहा है कि करीब छह वाहनों के गुजरने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

पुलिस को सड़क से समेटने पड़े शव के अवशेष

सूचना मिलने के बाद एत्मादौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालात ऐसे थे कि पुलिसकर्मियों को सड़क पर बिखरे शव के अवशेषों को समेटना पड़ा। घटनास्थल का दृश्य बेहद दर्दनाक था। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे बाद में नियंत्रित कर सामान्य किया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। मृतका की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

शव की नहीं हो सकी पहचान (आगरा हाइवे हादसा)

एत्मादौला थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के थानों और गुमशुदगी रजिस्टर की जांच की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर भी जानकारी साझा की जा रही है, ताकि परिजनों तक सूचना पहुंच सके। पुलिस का कहना है कि हादसा करने वाले ट्रक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हाईवे और टोल प्लाजा के कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि फरार चालक को जल्द पकड़ा जा सके।

पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के ढाबों, पेट्रोल पंप और टोल प्लाजा से भी जानकारी जुटाई जा रही है। माना जा रहा है कि ट्रक आगरा से बाहर की ओर जा रहा था। जांच अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही ट्रक की पहचान कर ली जाएगी। पुलिस टीमों को अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया है।

Agra Accident News: आगरा-दिल्ली हाइवे हादसा: खड़े ट्रक में घुसा कैंटर, चालक की मौत

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment