---Advertisement---

Agra News: आगरा में शिवपाल सिंह यादव का गुस्सा, मीडिया को बताया एजेंट और उठकर चले गए

Published On: March 22, 2026
Follow Us
Agra News: शिवपाल यादव प्रेस वार्ता
---Advertisement---

Agra News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का आगरा दौरा उस समय चर्चा में आ गया, जब उन्होंने मीडिया के सवालों पर नाराजगी जताते हुए प्रेस बातचीत बीच में ही छोड़ दी। शाहदरा क्षेत्र में आयोजित एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव ने शुरुआती में कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी, लेकिन जैसे ही सवाल तीखे हुए, उनका रुख बदल गया और बीच में ही प्रेस बातचीत छोड़कर चले गए।

कार्यक्रम के दौरान शिवपाल यादव ने प्रदेश की राजनीति और मौजूदा हालात पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है और सरकार को आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी अपनी बात रखी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सनातन परंपराओं और धार्मिक भावनाओं का सम्मान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

शिवपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक क्षेत्र वाह को जिला बनाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी कदम बताया। साथ ही ग्रामीण इलाकों में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं को बेहतर करने की बात भी कही। उन्होंने गौशालाओं की बदहाल स्थिति को लेकर भी सरकार को घेरा। उनका कहना था कि मौजूदा व्यवस्था में गौसेवा को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बनने पर इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे और व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

आगरा में शिवपाल यादव

कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने फिल्म धुरंधर और अतीक अहमद से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछे, तो शिवपाल यादव नाराज हो गए। उन्होंने मीडिया पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि पत्रकार भाजपा का एजेंडा चला रहे है। इस बयान के बाद माहौल में तनावपूर्ण हो गया। लगातार सवालों से असहज होने बाद शिवपाल यादव ने प्रेस बातचीत बीच में ही छोड़ दी और कार्यक्रम स्थल से उठकर चले गए।

Agra News: पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 15 नए तकनीकी कोर्स शुरू, AI साइबर सिक्योरिटी से बदलेंगे छात्रों के करियर

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment