Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास रूट डायवर्जन के दौरान पास देने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चार लोगों ने कैंटर चालक को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
घटना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा से करीब 21 किलोमीटर दूर आगरा से लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। बताया गया कि इस हिस्से में सड़क की मरम्मत का काम चल रहा था। इसके चलते आगरा से लखनऊ जाने वाले यातायात को डायवर्ट किया गया था, जबकि लखनऊ से आगरा आने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई थी।
पास देने को लेकर हुआ विवाद
बताया गया कि इसी दौरान लखनऊ की ओर से एक कैंटर आ रहा था। पास देने को लेकर कैंटर चालक और कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चार लोगों ने कैंटर को रोक लिया और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में चालक को गंभीर चोटें आई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा (Agra News)
पुलिस के अनुसार मामले में शान्तनु मित्तल पुत्र प्रशांत मित्तल निवासी ग्रीन व्यू अपार्टमेंट, होटल पूनम प्लाजा के पास, थाना न्यू आगरा, अशोक पुत्र बालकराम निवासी ग्राम जुसुरू, थाना बिछवां, मैनपुरी रिंकू दिवाकर पुत्र विनोद दिवाकर निवासी रौरई, खंदौली तथा जयंत पुत्र वेदप्रकाश, उर्म करीब 39 वर्ष, निवासी समय पैलेस, को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच का रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Agra Weather: आगरा में छाए बादल, 16 अगस्त तक बारिश के आसार
Agra News: भाभी से कांड के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, तीन मंजिला छत पर चढ़ा




