---Advertisement---

Agra News: दयालबाग के जेडी मेमोरियल हॉस्पिटल में महिला की मौत, परिजनों का आरोप गलत दवा लापरवाही

Published On: March 25, 2026
Follow Us
Agra News: जीडी मेमोरियल हॉस्पिटल दयालबाग
---Advertisement---

Agra News: आगरा के जेडी मेमोरियल हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही और गलत दवा देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में नताव की स्थिति बन गई और पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और स्थिति को संभालना पड़ा। पहले चल रहे डॉ तोरण सिंह के बताए गए हॉस्पिटल जीडी मेमोरियल दयालबाग डॉक्टर अभय गर्ग से पथरी का ऑपरेशन कराया था।

आगरा के बुद्ध का नगला विवासी महेंद्र पुत्र संतु अपनी पत्नी सुनीता को पथरी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल लेकर आए थे। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन करने का भरोसा दिया था और महिला को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन अचानक महिला की तबियत तेजी से बिगड़ने लगी। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया।

परिजनों का आरोप है कि महिला को जल्दबाजी में दवाइयां दी गई, जिससे ओवरडोज की स्थिति बन गई और उसकी हालत नाजुक हो गई। जब परिवार ने डॉक्टरों से सवाल किए तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। परिवार का कहना है कि स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर अस्पताल प्रशासन ने जिम्मेदारी लेने के बजाय महिला को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि रेफर करने के तुरंत बाद अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ मौके से चले गए। परिवार का कहना है कि यदि समय पर सही इलाज मिलता तो महिला की जान समय रहते बच सकती थी। परिजन जब महिला को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू की। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। हालांकि परिजनों का आरोप है कि अभी तक अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई है।

पुलिस हॉस्पिटल के स्टाफ और डॉक्टरों से पूछताछ कर रही है और पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएंगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की जानकारी लेकर जांच कराने का आश्वासन दिया है। मृतका के परिवार में इस घटना के बाद गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे है।

Agra News: आगरा में बना नया पांटून पुल, हजारों लोगों की दूरी हुई कम लेकिन सामने आया बड़ा खतरा

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment