Agra News: आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सरसों की मड़ाई के दौरान थ्रेसर मशीन में फंसकर 2 साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के नगला मानसिंह गांव की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को गांव निवासी आकाश अपने परिवार के साथ खेत पर सरसों की मड़ाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका 2 साल का बेटा पास ही तिरपाल पर लेटा हुआ था।
परिजनों के मुताबिक, थ्रेसर मशीन चल रही थी और अचानक तिरपाल मशीन की ओर खींच गया। तिरपाल के साथ ही मासूम भी मशीन की चपेट में आ गया। जब तक मशीन को बंद किया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिवार वालों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकलकर मदद के लिए दौड़े, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
इकलौता बेटा था मानव (Agra News)
मानव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत ने परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है। गांव के लोग भी इस हादसे से बेहद दुखी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह हादसा लापरवाही के चलते हुआ। खेतों में काम के दौरान छोटे बच्चों को मशीनों से दूर रखना जरूरी है। थोड़ी सी असावधानी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
प्रशासन की ओर से भी किसानों से अपील की जाती रही है कि थ्रेसर जैसी मशीनों का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरतें। खासकर बच्चों को मशीनों के पास न जाने दें और काम के दौरान सतर्कता बनाए रखें। स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। परिवार की ओर से फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
Agra News: आगरा में पेट्रोल पंप पर लगी लाइन, अफवाह से मची अफरा-तफरी, जानिए सच्चाई










