---Advertisement---

Agra News: आगरा में खुले नालों का खतरा: फ्रीगंज में गोवंश गिरने की घटनाएं, नगर निगम पर उठे सवाल

Published On: March 27, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा फ्रीगंज खुला नाला गोवंश गिरा
---Advertisement---

Agra News: ताज नगरी शहर में एक बार फिर नगर निगम की लापरवाही सवालों के घेरे में है। शहर के बेलनगंज स्थित फ्रीगंज क्षेत्र में महीनों से खुले पड़े गहरे नाले स्थानीय लोगों और गोवंश के लिए गंभीर खतरा बन गए है। आए दिन इन नालों में गोवंश और अन्य पशुओं के गिरने की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इन खुले नालों को लेकर कई बार नगर निगम पर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हाल ही में एक गाय गहरे नाले में गिर गई, जिसे स्थानीय नागरिकों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई है, जिससे नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है।

क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि ये नाले लंबे समय से खुले पड़े है और इनमें सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। न तो इन पर ढक्कन लगाए गए है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए है। इससे न केवल गोवंश को खतरा है बल्कि बच्चे बड़े और बुढ़े को भी खतरा है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है और जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए है।

फ्रीगंज और बेलनगंज इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि नालों से उठने वाली बदबू और गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। बरसात के मौसम के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब नाले ओवरफ्लो होकर सड़कों पर गंदा पानी फैलाने लगते है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। नगर निगम के प्रति लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी मौके पर निरीक्षण तक करने नहीं पहुंचे। इससे प्रशासन की उदासीनता साफ नजर आती है।

इस पूरे मामले में नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि समस्या की जानकारी मिली है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि लोगों का कहना है कि ऐसे आश्वासन पहले भी कई बार दिए जा चुके है, लेकिन अब तक हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है या फिर यूं ही हादसों का सिलसिला जारी रहेगा।

Agra News: आगरा में पेट्रोल पंप पर लगी लाइन, अफवाह से मची अफरा-तफरी, जानिए सच्चाई

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Agra News: आगरा पेट्रोल पंप भीड़

Agra News: आगरा में पेट्रोल पंप पर लगी लाइन, अफवाह से मची अफरा-तफरी, जानिए सच्चाई

March 27, 2026
Agra News: एत्मादपुर किसान यूनियन बैठक

Agra News: एत्मादपुर में प्रीपेड मीटरों के खिलाफ किसान यूनियन की चेतावनी, बड़ा आंदोलन करने का ऐलान

March 26, 2026
Agra News: आगरा नगर निगम में मेयर और नगर आयुक्त विवाद

Agra News: आगरा में मेयर vs नगर आयुक्त: भ्रष्टाचार के आरोप, काली पट्टी बांधकर उतरे कर्मचारी, विकास कार्यों पर संकट

March 25, 2026
Agra News: जीडी मेमोरियल हॉस्पिटल दयालबाग

Agra News: दयालबाग के जेडी मेमोरियल हॉस्पिटल में महिला की मौत, परिजनों का आरोप गलत दवा लापरवाही

March 25, 2026
Agra News: यमुना नदी पुल आगरा

Agra News: आगरा में बना नया पांटून पुल, हजारों लोगों की दूरी हुई कम लेकिन सामने आया बड़ा खतरा

March 23, 2026
Agra News: आगरा में गायों की मौत मामला

Agra News: आगरा में चारा खाने के बाद 18 गायों की मौत, 12 से ज्यादा बीमार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

March 22, 2026

Leave a Comment