---Advertisement---

Agra Crime: आगरा में 8 साल की मासूम की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में खत्म हुआ सुनील का आतंक

Published On: March 28, 2026
Follow Us
Agra Crime: आगरा एनकाउंटर में पुलिस का बयान
---Advertisement---

Agra Crime: आगरा से सामने आए दिल दहला देने वाले 8 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस घटना ने जहां एक ओर पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था, वहीं आरोपी के एनकाउंटर की खबर के बाद लोगों और परिवार वालों ने राहत की सांस ली है।

पूरा मामला 24 मार्च 2026 का है, जब थाना ताजगंज क्षेत्र से एक 8 साल की बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। कई टीमों को बच्ची की तलाश में लगाया गया और इलाके में शक्ति तलाशी अभियान चलाया गया। घटना के अगले ही दिन पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बच्ची का शव सुनील के कमरे में ही मिला, जहां आरोपी सुनील किराए पर रहता था। आरोपी ने बच्ची की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी। इस वारदात की खबर सामने आते ही इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 12 टीमें लगाई और अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। लगातार दबिश के बावजूद आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था, जिससे पुलिस की चुनौती बढ़ती जा रही थी। 27 और 28 मार्च की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी थाना बमरौली कटरा क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलने ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी और आरोपी को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

घेराबंदी के दौरान आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस अचानक हमले में एक उप निरीक्षक (दरोगा) घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्ष में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी सुनील गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस तहर मासूम बच्ची की हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया और इस सनसनीखेज मामले का एक अहम अध्याय समाप्त हो गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा, 6 खोखा कारतूस और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस अब इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और सबूत जुटाने में लगी है। इस हत्याकांड ने पूरे आगरा शहर को हिला कर रख दिया थी। लोगों में आरोपी के प्रति भारी गुस्सा था और जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। देर रात सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की गई, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। आत्मरक्षा में कि गई करवाई में आरोपी को गोली लगी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

Agra Crime News: आगरा में 8 साल की बच्ची की हत्या से सनसनी, किरायेदार फरार, कमरे से आटे के ड्रम में मिला शव

Agra News: आगरा में खुले नालों का खतरा: फ्रीगंज में गोवंश गिरने की घटनाएं, नगर निगम पर उठे सवाल

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment