Agra News: आगरा में शादी बना मातम: तालाब में डूबे दो युवक, एक कि हालत नाजुक

Published On: मार्च 31, 2026
Follow Us & Share
Agra News: आगरा तालाब हादसा रेस्क्यू

Agra News: थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के अतंर्गत एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जहां दो युवक तालाब में डूब गए। इस घटना में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे को सुरक्षा बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू किया। बमरौली कटारा क्षेत्र में एक शादी समारोह आयोजित था, जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

सोमवार रात करीब 8:45 बजे दो युवक सुनील उर्फ बंटी (लगभग 35 वर्ष) निवासी भरतपुर (राजस्थान) और सुखवीर (लगभग 42) निवासी बमरौली कटारा शादी में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक समारोह के दौरान पास के तालाब की और चले गए।

प्रत्यक्षदर्शियोंके मुताबिक, दोनों युवक शराब के नशे में थे और तालाब के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसलने से दोनों तालाब में गिर गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना बमरौली कटारा पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सुखबीर को समय रहते तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हालांकि, सुनील गहरे पानी में डूब गया था, जिसे काफी प्रयासों के बाद बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में सुनील को तुरंत एसएन इमरजेंसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं सुखवीर को प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार तिवारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। शादी में जो लोग थे पुलिस उनसे से भी पूछताछ रही है।

Agra News: आगरा में ट्रांसजेंडर समाज का बड़ा प्रदर्शन, बिल 2026 के विरोध में कलेक्ट्रेट घेरा

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment