---Advertisement---

Agra News: आगरा में बड़ा बदलाव: 14 हजार लोगों ने छोड़ा LPG, अब हर घर में PNG गैस की मांग

Published On: April 1, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा गैस एजेंसियों पर बढ़ता दबाव
---Advertisement---

Agra News: आगरा शहर में पाइल्ड नेचुरल गैस( PNG) का दायरा बढ़ने के साथ ही घरेलू रसोई गैस यानी LPG कनेक्शन छोड़ने का ट्रेंड तेज हो गया है। अब तक करीब 14 हजार उपभोक्ताओं ने अपने LPG कनेक्शन सरेंडर कर दिए है। यह बदलाव गैस एजेंसी पर सिलेंडर की लाइन में घंटों लगने से छुटकर पाने के लिए उपभोक्ता पाइल्ड नेचुरल गैस (PNG) की ज्यादा मांग कर रहे है।

आगरा में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार के बाद बड़ी संख्या में लोग इस सुविधा की ओर बढ़ रहे है। घर तक पाइपलाइन से गैस मिलने के कारण सिलेंडरों की झंझट से छुटकारा मिल रहा है। यही वजह है कि उपभोक्ता धीरे-धीरे LPG से दूरी बना रहे है। गैस कंपनियों के अनुसार, लगभग 75 हजार PNG उपभोक्ताओं की सूची तेज कंपनियों को भेजी गई थी। इनमें से 14 हजार लोगों ने अपना LPG कनेक्शन सरेंडर कर दिया है। सबसे ज्यादा उपभोक्ता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) से जुड़े बताए जा रहे है।

पेट्रोलियाम मंत्रालय के आदेश और घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी भी इस फैसले के पीछे बड़ी वजह मानी जा रही है। कई इलाकों में समय पर सिलेंडर न मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थी। ऐसे में PNG एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभरा है। शहरी क्षेत्रों में PNG की उपलब्धता बढ़ने से LPG पर निर्भरता कम होना स्वाभाविक है। इससे गैस वितरण व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

LPG कनेक्शन के ट्रांसफर के लिए आने वाले आवेदनों में भी भारी बुद्धि दर्ज की गई। पहले जहां हर सप्ताह 10 से 15 आवेदन आते थे, अब यह सख्या दोगुनी हो गई है। गैस एजेंसियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है। शहरी क्षेत्र में सिलेंडर बुकिंग के लिए 25 दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि 45 दिन तक पहुंच रही है। इस स्थिति को देखते हुए कई उपभोक्ताओं ने बीच का रास्ता अपनाते हुए PNG कनेक्शन लेना बेहतर समझा।

जिले में कुल 84 गैस एजेंसियां संचालित है, जहां करीब 13.57 लाख उपभोक्ता पंजीकृत है। इनमें से करीब 7 लाख उपभोक्ता IOC से जुड़े है। LPG कनेक्शन सरेंडर और ट्रांसफर की बढ़ती प्रक्रिया ने एजेंसियों पर अतिरिक्त दबाव बना दिया है। एक गैस एजेंसी संचालक के मुताबिक, अधिकांश उपभोक्ता अपने घर के नजदीक एजेंसी बदलने के लिए आवेदन कर रहे है। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है और उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

आने वाले समय में PNG कनेक्शन लेने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। यदि पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार इसी गति से जारी रहा, तो LPG कनेक्शन सरेंडर करने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। हालांकि, ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में अभी भी LPG ही प्रमुख ईंधन बना रहेगा। लेकिन शहरों में PNG तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

Agra News: आगरा स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती का आगाज, ट्रैफिक बदला जानें कौन से रस्ते रहेंगे बंद

Agra News: आगरा में अवैध गैस गोदाम पर बड़ी कार्रवाई, 130 सिलेंडर बरामद

Agra News: PNG कनेक्शन वालों के लिए बड़ा झटका! अब नहीं मिलेगी LPG सिलेंडर, सरकार का नया गैस नियम लागू

LPG Booking New Rule: अब मिस्ड कॉल से मिनटों में बुक होगा गैस सिलेंडर, इंडियन ऑयल ने जारी किए नए नंबर

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment