---Advertisement---

Agra Crime: आगरा में मंदिर से दिनदहाड़े चोरी, 5 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Published On: April 3, 2026
Follow Us
Agra Crime: आगरा मंदिर चोरी CCTV फुटेज
---Advertisement---

Agra Crime: आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मंदिर में चोरी की घटना ने स्थानीय लोगों को चौका दिया। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 5 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस की सराहना की जा रही है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर 16 स्थित एक प्राचीन मंदिर की है। जानकारी के अनुसार 31 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे एक युवक मंदिर परिसर में दाखिल हुआ।

उस समय मंदिर में सन्नाटा पसरा हुआ था, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी सीधे गर्भगृह तक पहुंच गया। आरोपी ने माता की प्रतिमा पर लगा चांदी का छत्र और अन्य कीमती सामान को निशाना बनाया। कुछ ही मिनटों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

मंदिर समिति के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचना किया। मौके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा था, जिससे पहचान आसान हो गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू की और मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव किया। कुछ ही घंटों में आरोपी की पहचान कालू उर्फ एक स्थानीय युवक के रूप में हुई, जो पहले भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा है।

पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल का ली। उसकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी किया गया चांदी का छत्र और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने पैसों की जरूरत के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि उसका बैकग्राउंड की भी जांच की जा रही है कि वह किसी गैंग से तो नहीं जुड़ा। मंदिर समिति के सदस्यों और क्षेत्रीय निवासियों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अगर इसी तरह हर मामले में तेजी दिखाई जाए तो अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी को कड़ी करने के आदेश दिए गए है।

Agra Crime News: आगरा में बड़ा खुलासा: 24 घंटे में पकड़ा गया अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह, 5 वाहन बरामद

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment