Agra Crime: आगरा में दो महिलाओं से शादी कर पहचान छिपाने का आरोप, केश दर्ज

Published On: July 2, 2026
Follow Us
Agra Crime: आराेपी इरशाद

Agra Crime: आगरा में विशाल बनकर इरशाद ने दो हिंदू युवतियों से की शादी धर्म परिवर्तन का दबाव लोगमंडी निवासी इरशाद पर विशाल बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद लोहामंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

फर्जी पहचान बताकर शादी करने का आरोप

पीड़िताओं का आरोप है कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को विशाल नाम से परिचित कराया। विश्वास जीतने के बाद उसने दोनों युवतियों से अलग-अलग समय पर विवाह किया। बाद में जब उसकी वास्तविक पहचान सामने आई तो दोनों महिलाओं को पूरे मामले की जानकारी हुई। पहचान उजागर होने के बाद आरोपी ने कथित रूप से धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िताओं का कहना है कि उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया।

गंभीर आरोप लगाए (Agra Crime)

पीड़िताओं ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उन्हें अपने बेटे का खतना कराने और उनकी इच्छा के विरुद्ध मांसाहार करने के लिए भी दबाव बनाया। विरोध करने पर कथित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की जाती थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी की दूसरी पत्नी वर्तमान में लगभग सात महीने की गर्भवती है। महिलाओं ने अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए पुलिस से कार्रवाई की अपील की।

Agra News: आगरा के ब्लू व्हेल वाटर पार्क में हादसा, 9 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment