Agra Crime: आगरा शहर के एकता थाना क्षेत्र में स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम से 708 एलपीजी सिलेंडर गायब होने का मामला सामने आया है। गोदाम मालिक ने एजेंसी के मैनेजर पर सिलेंडर चोरी करने और करीब सात लाख रूपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गैस गोदाम मालिक खिलायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी रिकॉन्डिंग बंद होने के बाद शक
जानकारी के अनुसार, घटना से पहले गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉन्डिंग कई घंटों तक बंद रही। गोदाम मालिक का कहना है कि वह मोबाइल के जरिए कैमरों की निगरानी करते थे। 25 जून को कैमरों की रिकॉर्डिंग बंद दिखाई देने पर उन्होंने मैनेजर राहुल सिंह से संपर्क किया। राहुल ने उस समय बिजली नहीं होने की बात कही गई। इसके बाद लगातार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बाद में मोबाइल फोन भी बंद मिला।
गोदाम पर लटका मिला ताला: (Agra Crime)
कुछ दिन बाद जब गोदाम मालिक आगरा लौटे तो गोदाम के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। शक होने पर ताला तोड़कर अंदर देखा गया तो 708 एलपीजी सिलेंडर गायब थे। इस घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। गोदाम संचालक का आरोप है कि मैनेजर राहुल ने पिछले एक वर्ष के दौरान अलग-अलग कारण बताते हुए करीब सात लाख रूपये उधार लिए थे। इसमें बहन की शादी, पत्नी की डिलीवरी और मां के इलाज का हवाला दिया गया था, जिसे मई में वापस करने का वादा था।
एक बार में नहीं ले जाए जा सकते थे इतने सिलेंडर
व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि एक वाहन में सीमित 400 सिलेंडर लोड किए जा सकते है। ऐसे में 708 सिलेंडर एक साथ ले जाना आसान नहीं है। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडरों को कई बार में गोदाम से बाहर निकाला गया होगा। पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष एकता सौरव सिंह का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है और उसके सामने आने के बाद पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।
Agra News: आगरा में प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जान लें ये खबर, 1 अगस्त से बढ़ सकते है सर्किल रेट









